1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ड्रोन हमलों को रोकने के लिए भारत ने बना दिया ऑटोनॉमस स्वार्म इंटरसेप्टर, नाम दिया 'YAMA', जानें इसकी खूबियां

ड्रोन हमलों को रोकने के लिए भारत ने बना दिया ऑटोनॉमस स्वार्म इंटरसेप्टर, नाम दिया 'YAMA', जानें इसकी खूबियां

 Published : Mar 05, 2026 06:35 am IST,  Updated : Mar 05, 2026 07:05 am IST

भारत की एक निजी कंपनी ने ड्रोन हमलों को रोकने के लिए ऑटोनॉमस स्वार्म इंटरसेप्टर का निर्माण किया है। इस इंटरसेप्टर को 'YAMA' नाम दिया गया है। आइए जानते हैं इस हथियार की खूबियां।

india anti swarm drone weapon- India TV Hindi
भारत का एंटी ड्रोन हथियार। Image Source : REPORTER

दुनियाभर में आज युद्ध के मैदान में ड्रोन एक बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। चाहे ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जारी जंग हो या रूस और यूक्रेन के बीच, या फिर बीते साल भारत और पाकिस्तान के बीच हुई सैन्य झड़प। इन सभी जंग में ड्रोन्स की अहम भूमिका थी। ऐसे में ड्रोन के हमलों को रोकने के लिए एंटी ड्रोन सिस्टम भी लगातार डिमांड में हैं। इसी क्रम में रक्षा क्षेत्र में निजी कंपनियों की भागीदारी के बढ़ते कदम की एक ओर मिसाल पेश करते हुए फ्लाइंग वेज नाम की कम्पनी ने भारत के पहले ऑटोनॉमस स्वार्म इंटरसेप्टर, FWD का सफल टेस्ट किया है। कम्पनी ने इस इंटरसेप्टर को "यमा" (यमराज) नाम दिया है।

 एंटी-ड्रोन सिस्टम से जीती जा सकती है जंग

दरअसल, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच छिड़ी जंग में एक अहम खबर जो सामने आई। वो ये थी कि ईरान के 20 हजार डॉलर वाले ड्रोन ने 4M डॉलर के US पैट्रियट इंटरसेप्टर को चकमा दे दिया। इससे इस बात के संकेत मिलने लगे हैं कि भविष्य की जंग बेहतर एंटी-ड्रोन सिस्टम से जीती जा सकती है। इसी बात पर फोकस करते हुए बेंगलुरु की निजी डिफेंस कम्पनी फ्लाइंग वेज डिफेंस एंड एयरोस्पेस ने भारत के पहले ऑटोनॉमस स्वार्म इंटरसेप्टर, FWD YAMA का सफल टेस्ट किया है।

क्या हैं YAMA की खूबियां?

FWD YAMA को खास तौर पर फ्लाइंग वारहेड्स और ड्रोन झुंडों के लिए बनाया गया है। दस हजार डॉलर प्रति यूनिट की अनुमानित लागत के साथ, यमा ऑटोनॉमस इंटरसेप्टर से 100 गुना तक कम लागत पर इंटरसेप्शन सम्भव है। कम्पनी ने पहले सफल टेस्ट का वीडियो भी जारी किया है जिसमें यमा ड्रोन झुंडों को सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट कर उन्हें नष्ट करता हुआ दिखाई दे रहा है।

ये  भी पढ़ें- मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत सरकार ने भारतीयों के लिए बनाया कंट्रोल रूम, हेल्पलाइन नंबर जारी किए

Israel Iran War: जंग के बीच PM मोदी ने लगाया फोन, पहले बहरीन के किंग; फिर सऊदी क्राउन प्रिंस से की बातचीत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत