Cancelled Trains: आज ट्रेन से सफर करने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर है। रेलवे स्टेशन निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस एक बार जरूर चेक कर लीजिए। भारतीय रेलवे ने रविवार 20 नवंबर को देशभर में 187 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। रेलवे ने नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम की वेबसाइट पर रद्द हुई ट्रेनों की लिस्ट जारी की है। इसके अलावा 49 ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया गया है।
रेलवे ने आज जहां 187 रेलगाड़ियों को रद्द किया है, वहीं 23 ट्रेनों को रिशेड्यूल किया है। इसके अलावा 15 ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है, जो दूसरे रास्ते से चलेंगी। भारतीय रेलवे लगातार इस लिस्ट को अपडेट करता है। ऐसे में कैंसिल, डायवर्ट और रिशेड्यूल ट्रेनों की संख्या बढ़ भी सकती है, इसलिए ये जरूरी है कि आप लेटेस्ट जानकारी के लिए वेबसाइट enquiry.indianrail.gov.in/mntes/ को जरूर चेक करते रहें।
रद्द की गई ट्रेनों की लिस्ट
संपादक की पसंद