1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ITBP Bus Accident: जम्मू कश्मीर में बड़ा हादसा, ITBP के जवानों से भरी बस नदी में गिरी, 7 जवान शहीद

ITBP Bus Accident: जम्मू कश्मीर में बड़ा हादसा, ITBP के जवानों से भरी बस नदी में गिरी, 7 जवान शहीद

 Reported By: Manish Prasad,,  Manzoor Mir, Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Aug 16, 2022 12:20 pm IST,  Updated : Aug 16, 2022 01:17 pm IST

ITBP Bus Accident: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में बड़ा हादसा हो गया है। यहां ITBP की एक बस नदी में गिर गई है। इस बस में कुल 39 जवान सवार थे। इसमें 37 जवान ITBP के थे और 2 जवान जम्मू कश्मीर पुलिस के थे।

ITBP Bus Accident- India TV Hindi
ITBP Bus Accident Image Source : INDIA TV GFX

Highlights

  • जम्मू कश्मीर में बड़ा हादसा
  • ITBP के जवानों से भरी बस नदी में गिरी
  • घायलों को एयरलिफ्ट करके श्रीनगर ले जाया गया

ITBP Bus Accident: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में बड़ा हादसा हो गया है। यहां ITBP के जवानों से भरी एक बस नदी में गिर गई है। हादसे में 7 जवानों के शहीद होने की खबर मिली है और कई जवान घायल हुए हैं। घायल जवानों में से भी कई जवानों की हालत गंभीर है, इसलिए उन्हें बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट करके श्रीनगर ले जाया गया है। 

जिस बस का एक्सीडेंट हुआ है, उसमें कुल 39 जवान सवार थे। इसमें 37 जवान ITBP के थे और 2 जवान जम्मू कश्मीर पुलिस के थे। ये हादसा बस के ब्रेक फेल होने की वजह से हुआ है और ये जवान चंदनवाड़ी से पहलगाम की ओर जा रहे थे। ये वही जवान थे, जिनकी अमरनाथ यात्रा में ड्यूटी लगी हुई थी। 

जानकारी के मुताबिक, जिस जगह पर ये हादसा हुआ, वहां बड़ी संख्या में सैलानी आते हैं। ऐसे में ये सवाल भी उठ रहा है कि ऐसी खतरे वाली जगह पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम क्यों नहीं किए गए।

रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा 

जवानों से भरी बस के नदी में गिरने की खबर सुनकर आस-पास के इलाके में हड़कंप मच गया है। लोगों की भारी भीड़ यहां दिखाई दे रही है और जवानों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। जितने जवान घायल हुए थे, उन्हें सबसे पहले पहलगाम के हॉस्पिटल में ले जाया गया था, इसके बाद जिन्हें ज्यादा गंभीर चोट लगी है, उन जवानों को श्रीनगर ले जाया गया। 

शोपियां में कश्मीरी पंडितों को आतंकियों ने मारी गोली 

जम्मू कश्मीर से एक और बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक बार फिर टारगेट किलिंग की गई है। आतंकियों ने 2 कश्मीरी पंडितों को गोली मारी है। एक कश्मीरी पंडित की मौत हो गई है और दूसरे की हालत नाजुक बताई जा रही है। ये मामला जम्मू कश्मीर के शोपियां से सामने आया है। जिस कश्मीरी पंडित की मौत हुई है, उसका नाम सुनील भट्ट बताया जा रहा है। वहीं पंडित प्रीतिम्बर कुमार जख्मी हैं। गौरतलब है कि शोपियां में आतंकियों के खिलाफ ताबड़तोड़ अभियान चलाया जा रहा है। इस वजह से आतंकी बौखलाए गए हैं और लगातार हमले की साजिशें रचते रहते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत