1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू कश्मीर: बांदीपोरा में लश्कर के 2 आतंकी गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया हैंड ग्रेनेड

जम्मू कश्मीर: बांदीपोरा में लश्कर के 2 आतंकी गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया हैंड ग्रेनेड

 Written By: Avinash Rai
 Published : Mar 25, 2023 11:33 am IST,  Updated : Mar 25, 2023 11:33 am IST

पुलिस द्वारा जारी किए गए बयान में कहा गया है कि बांदीपोरा पुलिस ने 14RR और 3rd Bn CRPF के साथ मिलकर आतंकवादी संगठन लश्कर के दो उग्रवादियों को बांदीपोरा में मत्स्य फार्म के पास नाका चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया।

Jammu and Kashmir 2 LET terrorists arrested in Bandipora police recovered hand grenade- India TV Hindi
बांदीपोरा में लश्कर के 2 आतंकी गिरफ्तार Image Source : ANI

जम्मू कश्मीर पुलिस ने बांदीपोरा जिले के सुमलार इलाके में लश्कर के दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा जारी किए गए बयान में कहा गया है कि बांदीपोरा पुलिस ने 14RR और 3rd Bn CRPF के साथ मिलकर आतंकवादी संगठन लश्कर के दो उग्रवादियों को बांदीपोरा में मत्स्य फार्म के पास नाका चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया। इन आतंकियों के पास से दो जिंदा चीनी ग्रेनेड बरामद किए गए हैं। इन आतंकियों पर UAPA की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

आतंक पर प्रहार

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकवादी को बीते दिनों गिरफ्तार किया गया था. इसके पास से भी कुछ विस्फोटक सामग्री बरामद की गई थी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बारामूला के सिंहपोरा पट्टन में नाके पर जांच के दौरान सुरक्षा बलों ने फेरन (पारंपरिक पोशाक) पहने मोतीपोरा से आ रहे व्यक्ति को देखा। उन्होंने कहा कि नाका दल को देखने के बाद उस व्यक्ति ने भागने की कोशिश की, लेकिन चौकस दल ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। 

एके 47 और गोलियां बरामद

अधिकारी ने कहा कि आतंकवादी की तलाशी के दौरान एके-47 की 71 गोलियां बरामद की गईं, जिसके बाद उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी के मुताबिक, पूछताछ के दौरान उसने बताया कि उसका नाम अली मोहम्मद भट है और वह बोनीचकल आरामपोरा पट्टन में रहता है। उन्होंने बताया कि अली ने कहा कि वह प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के साथ काम कर रहा है। अधिकारी ने कहा कि अली के खिलाफ शस्त्र अधिनियम और गैरकानूनी गतिविधियां (निवारण) अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 

(इनपुट-भाषा)  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत