1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, एनकाउंटर में जैश-ए-मोहम्मद के 6 आतंकवादी ढेर

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, एनकाउंटर में जैश-ए-मोहम्मद के 6 आतंकवादी ढेर

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 30, 2021 06:52 am IST,  Updated : Dec 30, 2021 06:52 am IST

कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादी जैश-ए-मोहम्मद के सदस्य थे।

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, एनकाउंटर में जैश-ए-मोहम्मद के 6 आतंकवादी ढेर - India TV Hindi
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, एनकाउंटर में जैश-ए-मोहम्मद के 6 आतंकवादी ढेर  Image Source : PTI

Highlights

  • अनंतनाग और कुलगाम में हुई मुठभेड़
  • दो आतंकवादी पाकिस्तानी, दो स्थानीय
  • एम-4 और एके-47 राइफलें बरामद

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। अनंतनाग और कुलगाम में दो अलग-अलग मुठभेड़ों में सुरक्षाबलों ने 6 आतंकवादियों को मार गिराया। मुठभेड़ में मारे गए 4 आतंकवादियों की पहचान अबतक हो चुकी है। इनमें दो पाकिस्तानी और दो स्थानीय आतंकवादी थे। बाकी के दो आतंकियों की शिनाख्त अभी की जा रही है।  कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादी जैश-ए-मोहम्मद के सदस्य थे। वहीं इस अभियान में एक पुलिसकर्मी के घायल होने की खबर है।

पुलिस के मुताबिक आतंकियों की मौजूदगी के बारे में मिली खुफिया सूचना के आधार पर कुलगाम जिले के मीरहमा क्षेत्र में सुरक्षा बलों द्वारा घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया गया और इस दौरान आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई। अधिकारी ने कहा कि तलाशी अभियान के दौरान छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की, जिसके साथ मुठभेड़ शुरू हो गयी। इस मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए।

https://twitter.com/ANI/status/1476350608592367617

दूसरी मुठभेड़ अनंतनाग जिले के दूरु के नौगांम शाहबाद में सुरक्षा बलों द्वारा घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान हुई। इस मुठभेड़ में भी सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया। यहां गोलीबारी के दौरान एक पुलिसकर्मी घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारे गए आतंकवादियों के पास से एक एम-4 जबकि दो एके-47 राइफलें भी बरामद की गयी हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत