1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Jammu Kashmir: शोपियां में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में मारे गए 3 आतंकी, मूलू में भी एक ढेर

Jammu Kashmir: शोपियां में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में मारे गए 3 आतंकी, मूलू में भी एक ढेर

 Reported By: Manzoor Mir Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Oct 05, 2022 08:02 am IST,  Updated : Oct 05, 2022 09:19 am IST

Jammu Kashmir: मारे गए आतंकी हनान बिन याकूब और जमशेद हालही में हुई एसपीओ जावेद डार की हत्या में शामिल थे। ये हत्या 2 अक्टूबर को पुलवामा के पिंगलाना में हुई थी।

Jammu Kashmir- India TV Hindi
Jammu Kashmir Image Source : FILE

Highlights

  • शोपियां और मूलू में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़
  • शोपियां में मारे गए 3 आतंकी, इनमें 2 आतंकी एसपीओ की हत्या में शामिल थे
  • मूलू में हो रही दूसरी मुठभेड़

Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर के शोपियां में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई है। द्राच में हुई इस मुठभेड़ में प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े 3 स्थानीय आतंकी मारे गए हैं। मारे गए आतंकी हनान बिन याकूब और जमशेद हालही में हुई एसपीओ जावेद डार की हत्या में शामिल थे। ये हत्या 2 अक्टूबर को पुलवामा के पिंगलाना में हुई थी। इससे पहले 24 सितंबर को पश्चिम बंगाल के एक लेबर की भी पुलवामा में हत्या हुई थी। उसमें भी ये शामिल थे।

मूलू में भी मुठभेड़

मूलू में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच दूसरी मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में भी एक लोकल आतंकी के मारे जाने की खबर है। इस बात की जानकारी ADGP कश्मीर विजय कुमार ने दी है। 

कश्मीर में लगातार हो रहा आतंकियों का सफाया

इससे पहले जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। ये मुठभेड़ बारामूला के पाटन इलाके के विद्दीपोरा में हुई थी। इसके अलावा शोपियां जिले के चित्रगाम इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। वहीं कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के 2 आतंकियों को मार गिराया था। 

कुलगाम के बटपुरा गांव में भी हाल ही में मारा गया था आतंकी

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया था कि सुरक्षाबलों को कुलगाम के अहवाटू इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। जिसके बाद वहां घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया गया था। वहीं बीते सोमवार को भी कुलगाम के ही बटपुरा गांव में मुठभेड़ हुई थी, जिसमें सुरक्षाबलों ने जैश ए मोहम्मद के एक आतंकी को मार गिराया था। पुलिस ने बताया था कि जिले के बटपुरा गांव में मुठभेड़ में दो नागरिक और एक जवान भी घायल हो गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत