1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Jammu-Kashmir Encounter: जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने हिजबुल कमांडर को मार गिराया

Jammu-Kashmir Encounter: जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने हिजबुल कमांडर को मार गिराया

 Published : Jun 04, 2022 09:01 am IST,  Updated : Jun 04, 2022 09:01 am IST

Jammu-Kashmir Encounter : एनकाउंटर अनंतनाग के ऋषिपुरा इलाके में शुरू हुआ। आतंकवादियों के साथ शुरुआती गोलीबारी में तीन सैनिक और एक आम नागरिक घायल हो गया।

Representational Image- India TV Hindi
Representational Image Image Source : FILE

Highlights

  • अनंतनाग के ऋषिपुरा इलाके में एनकाउंटर
  • आतंकी कमांडर एचएम निसार खांडे मारा गया
  • तीन सैनिक और एक आम नागरिक घायल

Jammu-Kashmir Encounter: जम्मू कश्मरी के अनंतनाग में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। यहां रात भर चली मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने हिजबुल मुजाहिदीन के एक स्वयंभू कमांडर को मार गिराया। एनकाउंटर के दौरान तीन सैनिक और एक आम नागरिक घायल हो गया। 

कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। , 

हथियार और गोला बारूद बरामद

उन्होंने बताया कि एनकाउंटर में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन का आतंकवादी कमांडर एचएम निसार खांडे मारा गया। आतंकी के पास से आपत्तिजनक सामग्री, एक एके 47 राइफल सहित हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। फिलहाल ऑपरेशन जारी है। 

अनंतनाग के ऋषिपुरा इलाके में एनकाउंटर

जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि एनकाउंटर शुक्रवार शाम अनंतनाग के ऋषिपुरा इलाके में शुरू हुआ। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों के साथ शुरुआती गोलीबारी में तीन सैनिक और एक आम नागरिक घायल हो गया। प्रवक्ता ने बताया कि सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए श्रीनगर में 92 बेस अस्पताल ले जाया गया और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत