1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. झारखंड: मुहर्रम के जुलूस के दौरान राष्ट्रीय ध्वज के साथ छेड़छाड़, 18 लोगों के खिलाफ FIR

झारखंड: मुहर्रम के जुलूस के दौरान राष्ट्रीय ध्वज के साथ छेड़छाड़, 18 लोगों के खिलाफ FIR

 Published : Jul 31, 2023 08:53 am IST,  Updated : Jul 31, 2023 08:53 am IST

झारखंड के पलामू जिले में मुहर्रम के जुलूस के दौरान राष्ट्रीय ध्वज के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आने के बाद 18 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

national flag- India TV Hindi
राष्ट्रीय ध्वज Image Source : REPRESENTATIVE PIC

मेदिनीनगर: झारखंड के पलामू जिले में मुहर्रम के जुलूस के दौरान राष्ट्रीय ध्वज के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप लगे हैं। इस मामले में 18 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी के मुताबिक यह घटना चैनपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम को उस समय हुई जब मुहर्रम का एक जुलूस शाहपुर, कल्याणपुर और कंकारी जैसे इलाकों से होकर गुजरा। यह क्षेत्र राजधानी रांची से करीब 175 किलोमीटर दूर स्थित है। 

पुलिस ने क्या कहा?

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एसपी) ऋषभ गर्ग ने कहा कि जुलूस के दौरान संगीत बजाया गया और राष्ट्रीय ध्वज लहराया गया, ध्वज के साथ कथित छेड़छाड़ का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच की। उन्होंने कहा कि ध्वज के रंग राष्ट्रीय ध्वज के समान ही थे, लेकिन उसमें अशोक चक्र गायब था। 

एसपी ऋषभ गर्ग ने कहा, ‘‘अशोक चक्र के स्थान पर उर्दू में कुछ शब्द लिखे थे और नीचे तलवार का निशान था। 13 नामजद समेत 18 लोगों के खिलाफ राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।’’ (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें: 

भारत में पहली बार मोबाइल से कॉल कब की गई थी? इस कंपनी के हैंडसेट का हुआ था इस्तेमाल

जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास हुई फायरिंग, RPF के ASI सहित 4 यात्रियों की मौत

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत