1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रिटायरमेंट के दिन आखिरी यात्रा में लोको पायलट की हुई मौत, मालगाड़ियों की हुई थी भीषण टक्कर

रिटायरमेंट के दिन आखिरी यात्रा में लोको पायलट की हुई मौत, मालगाड़ियों की हुई थी भीषण टक्कर

 Published : Apr 02, 2025 03:38 pm IST,  Updated : Apr 02, 2025 04:38 pm IST

झारखंड के साहेबगंज जिले में दो मालगाड़ियों के बीच टक्कर में दो लोको पायलटों की मौत हुई है। इनमें से एक लोको पायलट 1 अप्रैल यानी हादसे वाले दिन ही रिटायर होने वाले थे।

झारखंड रेल हादसा।- India TV Hindi
झारखंड रेल हादसा। Image Source : INDIA TV

झारखंड के साहेबगंज जिले में मंगलवार को भीषण रेल हादसा देखने को मिला था। यहां सुबह तड़के दो मालगाड़ियों की भीषण टक्कर हो गई थी जिसमें दो लोको पायलटों की मौत हो गई थी। दरअसल, एक खाली मालगाड़ी को कोयले से लदी मालगाड़ी ने टक्कर मार दी। इस कारण मालगाड़ी के इंजन में आग लग गई। अब इस हादसे से जुड़ी एक दर्दनाक बात सामने आई है। दरअसल, साहेबगंज रेल हादसे में जिन लोको पायलटों की मौत हुई उनमें से एक सोमवार को रिटायर होने वाले थे।

रिटायरमेंट के दिन थी भोज की प्लानिंग

झारखंड के साहेबगंज में दो मालगाड़ियों के बीच टक्कर में लोको पायलट गंगेश्वर मल की मौत हो गई। वह एक अप्रैल को ही नौकरी से रिटायर होने वाले थे और सेवा में रहने के दौरान उनकी अंतिम यात्रा थी। जानकारी के मुताबिक, लोको पायलट के पूरे परिवार ने रिटायरमेंट के दिन साथ में रात्रि भोज करने की प्लानिंग की थी। हालांकि, अब उनके पास केवल यादें और आंसू हैं। 

परिवार ने क्या बताया?

मृतक लोको पायलट गंगेश्वर मल का परिवार पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में जियागंज में रहता है। परिवार के मुताबिक, लोको पायलट ने काम से लौटने के बाद रात का खाना साथ में खाने का वादा किया था। लोको पायलट की बेटी ने बताया- "एक अप्रैल उनके पिता का आखिरी कार्य दिवस था। उन्होंने अपनी पत्नी, बेटे और बेटी के साथ अच्छा समय बिताने की योजना बनाई थी। ‘हमने सुना कि बाबा (पिता) वापसी में सिग्नल प्वाइंट पर इंतजार कर रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य मालगाड़ी के इंजन ने उनके इंजन को सामने से टक्कर मार दी।’’

मालगाड़ियां और पटरियां एनटीपीसी की- रेलवे

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को तड़के तीन बजे के करीब एनटीपीसी द्वारा संचालित दो मालगाड़ियां साहिबगंज के बरहेट थाना क्षेत्र के भोगनाडीह के पास टकरा गईं। ये मालगाड़ियां फरक्का में थर्मल पावर प्लांट में कोयला ले जा रही थीं। आमने-सामने की टक्कर में दोनों मालगाड़ियों के चालकों की मौत हो गई। पूर्वी रेलवे के प्रवक्ता कौशिक मित्रा ने बताया- "यह घटना एनटीपीसी के बुनियादी ढांचे से जुड़ी है। मालगाड़ियां और पटरियां एनटीपीसी की हैं। इसका भारतीय रेलवे से कोई लेना-देना नहीं है।" (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- झारखंड में भीषण रेल हादसा, दो मालगाड़ियों की हुई टक्कर, 2 लोको पायलट की मौत, कई घायल

नेटफ्लिक्स की सीरीज 'मनी हाइस्ट' से ली प्रेरणा, यूट्यूब से सीखी डकैती की टेक्निक; बैंक से लूट लिया 13 करोड़ का सोना

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत