1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. झारखंड के पाकुड़ में ट्रक और बस के बीच टक्कर, 16 लोगों की मौत, 26 घायल

झारखंड के पाकुड़ में ट्रक और बस के बीच टक्कर, 16 लोगों की मौत, 26 घायल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 05, 2022 03:05 pm IST,  Updated : Jan 05, 2022 03:29 pm IST

अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) अजीत कुमार विमल ने बताया सुबह एलपीजी गैस सिलेंडर ले जा रहा एक ट्रक, सामने से आ रही एक यात्री बस से टकरा गया

झारखंड के पाकुड़ में ट्रक और बस के बीच टक्कर, 16 लोगों की मौत, 26 घायल - India TV Hindi
झारखंड के पाकुड़ में ट्रक और बस के बीच टक्कर, 16 लोगों की मौत, 26 घायल  Image Source : PTI

Highlights

  • एलपीजी गैस सिलेंडर ले जा रहे एक ट्रक की यात्री बस से टक्कर
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घटना पर शोक जताया

पाकुड़: झारखंड के पाकुड़ में बुधवार सुबह अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के पाड़ेरकोला गांव के पास एलपीजी गैस सिलेंडर ले जा रहे एक ट्रक की यात्री बस से टक्कर होने से 16 लोगों की मौत हो गयी जबकि 26 लोग घायल हो गये। जिला चिकित्साधिकारी रामदेव पासवान ने बताया कि दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। 

पाकुड़ के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) अजीत कुमार विमल ने बताया सुबह एलपीजी गैस सिलेंडर ले जा रहा एक ट्रक, सामने से आ रही एक यात्री बस से टकरा गया,जिसकी वजह से बड़ी संख्या में लोग हताहत हुए हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस उपायुक्त वरूण रंजन और पुलिस अधीक्षक हृदीप पी जनार्दनन मौके पर पहुंचे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घटना पर शोक व्यक्त किया है। 

मुख्यमंत्री ने सुबह ट्वीट किया कि लिट्टीपाड़ा-आमड़ापाड़ा सड़क पर हुई दुर्घटना की हृदयविदारक खबर से मन अत्यंत व्यथित है। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी को सहन करने की शक्ति दें।’’ उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को घायलों को समुचित इलाज प्रदान करने हेतु उचित निर्देश दिए गए हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत