1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. CM के आवास और बैंक में दी गई बम होने की धमकी, ईमेल के बाद पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान

CM के आवास और बैंक में दी गई बम होने की धमकी, ईमेल के बाद पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान

 Published : Dec 01, 2025 03:19 pm IST,  Updated : Dec 01, 2025 04:29 pm IST

सोमवार को केरल के CM के आवास और एक बैंक में बम होने की धमकी दी गई। धमकी भरे ईमेल के बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया जिसके बाद पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया।

kerala CM PINARAYI Vijayan bomb threat- India TV Hindi
सीएम पिनराई विजयन के आवास पर बन की धमकी। Image Source : PTI

भारत के विभिन्न हिस्सों में बीते कुछ समय से कई प्रमुख स्थानों पर बम होने की धमकियां सामने आ रही हैं। हालांकि, जब पुलिस उस जगह की जांच करती है तो ये बम होने की सूचना फर्जी साबित हो जाती है। अब ताजा मामला केरल से सामने आया है जहां सोमवार को मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के आधिकारिक आवास और एक पलयम में मौजूद एक प्राइवेट बैंक में बम होने की धमकी दी गई है। जानकारी के मुताबिक, ये धमकी ईमेल के जरिए दी गई जिसके बाद पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया। हालांकि, इन जगहों पर जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

निजी सचिव को मिला था ईमेल

पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, धमकी भरा ईमेल मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के निजी सचिव को मिला था। इसके बाद पुलिस ने सीएम आवास यानी 'क्लिफ हाउस' पर तलाशी अभियान चलाया। पुलिस ने इस दौरान श्वान दस्ते और बम खोजी दल का इस्तेमाल किया। हालांकि, जांच के बाद ये धमकी फर्जी पाई गई। पलयम के एक प्राइवेट बैंक में भी  बम रखे होने की धमकी के बाद तलाशी ली गई जहां कुछ भी नहीं मिला।

पुलिस ने क्या बताया?

पुलिस ने जानकारी दी है कि इससे पहले भी मुख्यमंत्री आवास में बम होने की झूठी धमकी मिल चुकी है। पुलिस ने इस दौरान बताया कि इन सभी धमकी भरे ईमेल में तमिलनाडु के राजनीतिक घटनाक्रमों और वहां दर्ज मामलों का उल्लेख किया गया था। पुलिस के मुताबिक, ये बम की धमकी वाले ईमेल डार्क वेब के माध्यम से भेजे गए हैं। यही कारण है कि आरोपी का पता लगाने में मुश्किल आ रही है। एहतियात के तौर पर हर बार जांच की जाती है। पुलिस ने इस बार भी हुई घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- लॉरेंस बिश्नोई और अनमोल को पाकिस्तान के आतंकी और गैंगस्टर शहजाद भट्टी ने दी जान से मारने की धमकी, जारी किया VIDEO

आसाराम की जमानत के खिलाफ नाबालिग रेप पीड़िता पहुंची सुप्रीम कोर्ट, गुजरात हाईकोर्ट ने दी है 6 महीने की बेल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत