1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Kerala: माता अमृतानंदमयी की मां दमयंतीयम्मा का निधन, लम्बी बीमारी के चलते हुए देहांत

Kerala: माता अमृतानंदमयी की मां दमयंतीयम्मा का निधन, लम्बी बीमारी के चलते हुए देहांत

 Written By: Sudhanshu Gaur
 Published : Sep 20, 2022 07:47 am IST,  Updated : Sep 20, 2022 07:47 am IST

Kerala: दमयंतीयम्मा के निधन के बाद संस्था ने बताते हुए कहा कि, हम भारी मन से माता अमृतानंदमयी देवी (अम्मा) की मां दमयंती अम्मा के निधन की घोषणा करते हैं। वे 97 वर्ष की थीं।

Mata Amritanandamayi- India TV Hindi
Mata Amritanandamayi Image Source : SOCIAL MEDIA

Highlights

  • वह 97 साल की थीं
  • केरल स्थित आश्रम में ली अंतिम सांस
  • सोमवार दोपहर 2:50 बजे हुआ निधन

Kerala: हिंदू धर्मगुरु माता अमृतानंदमयी की मां दमयंतीयम्मा का सोमवार दोपहर को देहांत हो गया। बताया जा रहा है कि वे काफी लम्बे समय से बीमार थीं और लम्बी के बाद उनका निधन हुआ है। वह 97 साल की थीं। दमयंतीयम्मा ने अमृतापुरी स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली।

दमयंतीयम्मा के निधन के बाद संस्था ने बताते हुए कहा कि, हम भारी मन से माता अमृतानंदमयी देवी (अम्मा) की मां दमयंती अम्मा के निधन की घोषणा करते हैं। दमयंती अम्मा ने 97 साल की उम्र में केरल के कोल्लम जिले के अमृतापुरी आश्रम में अपने घर पर वृद्धावस्था में शरीर त्याग दिया। सोमवार दोपहर 2:50 बजे उनका निधन हो गया।" दमयंतीयम्मा के निधन के बाद बताया जा रहा है कि उनका अंतिम संस्कार अमृतपुरी आश्रम में ही होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत