1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 117 यात्रियों को लेकर कोच्चि जा रहा था विमान, तभी हुआ कुछ ऐसा... लोगों की अटक गईं सांसें, जानें फिर क्या हुआ?

117 यात्रियों को लेकर कोच्चि जा रहा था विमान, तभी हुआ कुछ ऐसा... लोगों की अटक गईं सांसें, जानें फिर क्या हुआ?

 Published : Dec 09, 2024 01:21 pm IST,  Updated : Dec 09, 2024 02:13 pm IST

हजारों फीट ऊंचे उड़ रहे विमान में सवार यात्री काफी परेशान हो गए। उन्हें पता ही नहीं चला कि आखिर प्लेन वापस चेन्नई क्यों जा रहा है? एयरपोर्ट अधिकारियों की देखरेख में पायलट ने विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई।

Plane emergency landing in Chennai- India TV Hindi
चेन्नई में विमान की कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग Image Source : META AI

चेन्नई से कोच्चि जा रहे एक निजी विमान में तकनीकी खराबी आ गई। ये जानकर विमान में सवार सभी यात्रियों की सांसें अटक गईं। तकनीकी खराबी का पता चलने के बाद चेन्नई में आपात स्थिति में विमान को उतारा गया। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विमान में 100 से अधिक यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। 

चेन्नई वापस लाया गया विमान

उन्होंने बताया कि सभी यात्री और अन्य सुरक्षित हैं। अधिकारियों के अनुसार, विमान 117 यात्रियों को लेकर चेन्नई से कोच्चि के लिए रवाना हुआ था। विमान हवा में ही था कि तभी पायलट को 'तकनीकी गड़बड़ी’ का पता चला। इसके बाद विमान को चेन्नई वापस ले जाया गया। 

सेफ लैंडिंग के बाद सभी यात्री सुरक्षित

एयरपोर्ट अधिकारियों की देखरेख में पायलट ने विमान को 'आपात’ स्थिति में उतारा। अधिकारी ने कहा लैंडिंग के दौरान आवश्यक सुरक्षा उपाय किए गए और विमान को सुरक्षित रूप लैंड करा लिया गया।

पटना में एक विमान की कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

वहीं, दूसरी ओर दिल्ली से शिलांग जा रहे स्पाइसजेट के एक विमान को सोमवार सुबह उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आने के बाद पटना के जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 8:52 बजे घटी, जिसमें विमान में सवार यात्रियों या चालक दल को कोई चोट या नुकसान नहीं पहुंचा है।

एहतियात के तौर पर विमान को किया गया डायवर्ट 

शिलांग जाने वाली इस उड़ान को तकनीकी समस्या आने के बाद एहतियात के तौर पर डायवर्ट कर दिया गया। पायलट ने हवाई यातायात नियंत्रण को सतर्क कर दिया। इसके बाद सुरक्षित लैंडिंग सुनिश्चित करने के लिए इमरजेंसी प्रोटोकॉल सक्रिय कर दिए गए। 

विमान में सवार सभी यात्री और चालक दल सुरक्षित

एयरपोर्ट के अधिकारियों ने कहा कि इमरजेंसी लैंडिंग के बाद विमान में सवार सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं। यात्रियों की आगे की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।

भाषा के इनपुट के साथ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत