1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 1192 लोगों की मौत, देश में कुल 1,67,059 नए मामले आए

पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 1192 लोगों की मौत, देश में कुल 1,67,059 नए मामले आए

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 01, 2022 10:15 am IST,  Updated : Feb 01, 2022 10:17 am IST

देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 1,192 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 4,96,242 हो गयी है।

पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 1192 लोगों की मौत, देश में कुल 1,67,059 नए मामले आए- India TV Hindi
कोरोना वायरस से 1192 लोगों की मौत Image Source : PTI/ FILE

Highlights

  • देश में संक्रमण के मामले 4.14 करोड़ के पार
  • दैनिक संक्रमण दर 11.69 प्रतिशत, साप्ताहिक संक्रमण दर 15.25 प्रतिशत
  • संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 3,92,30,198 हुई

नयी दिल्ली: भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,67,059 नए मामले सामने आने से देश में संक्रमण के मामले 4.14 करोड़ के पार चले गए। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गयी। आंकड़ों के अनुसार 24 घंटे में संक्रमण से 1,192 और लोगों के जान गंवाने से मृतक संख्या बढ़कर 4,96,242 हो गयी है। 

मंत्रालय ने बताया कि उपचाराधीन मामले घटकर 17,43,059 हुए, जो संक्रमण के कुल मामलों का 4.20 प्रतिशत है। वहीं संक्रमण से ठीक होने की राष्ट्रीय दर 94.60 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 11.69 प्रतिशत जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 15.25 प्रतिशत दर्ज की गयी। 

संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 3,92,30,198 हुई। नए मामलों को मिला कर देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 4,14,69,499 हो गए हैं। देश में अभी तक संक्रमण रोधी टीके की 166.68 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। 

इनपुट-भाषा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत