Modi-Macron Meeting Live: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत में हैं। वह 17 से लेकर 19 फरवरी तक AI इम्पैक्ट समिट और द्विपक्षीय शिखर बैठक में भाग लेने के लिए भारत की यात्रा पर आए हैं। बता दें कि पीएम मोदी ने उन्हें भारत यात्रा का निमंत्रण भेजा था। पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मुंबई में लोकभवन में राष्ट्रपति मैक्रों का गले लगाकर स्वागत किया। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक भी आयोजित की गई। इसके बाद पीएम मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कई अहम बयान जारी किए हैं।
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के लोकभवन में पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों के बीच बैठक के बाद कई अहम बयान जारी किए गए है। पीएम मोदी और मैक्रों ने भारत और फ्रांस के द्विपक्षीय संबंधों को ''विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी'' के मुकाम तक पहुंचाने की बात कही है। दोनों नेताओं ने रक्षा, व्यापार और प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने की भी बात कही है। पीएम मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने कर्नाटक के वेमागल में एयरबस एच125 हेलीकॉप्टरों के उत्पादन के लिए कलपुर्जों को जोड़ने संबंधी इकाई का वर्चुअली उद्घाटन भी किया है। इसके बाद दोनों नेताओं ने भारत-फ्रांस इनोवेशन फोरम का उद्घाटन भी किया।
आपको बता दें कि फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों की ये भारत की चौथी यात्रा है। वहीं, वह मुंबई की पहली बार यात्रा कर रहे हैं। दोनों देशों के बीच होने वाले समझौतों पर चीन और पाकिस्तान की भी पैनी नजर बनी हुई है। आइए जानते हैं इस बैठक से जुड़ी हर अपडेट हमारे इस Live Blog में...