1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Lok Sabha Elections 2024 : आखिरी चरण में कहां कहां होंगे चुनाव, जानिए आपके यहां कब है वोटिंग

Lok Sabha Elections 2024 : आखिरी चरण में कहां कहां होंगे चुनाव, जानिए आपके यहां कब है वोटिंग

 Published : Mar 16, 2024 11:53 pm IST,  Updated : Mar 16, 2024 11:53 pm IST

Lok Sabha Elections 2024 : सातवें चरण में देश के 7 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की कुल 57 सीटों पर 1 जून को मतदान होगा। चुनाव आयोग ने शनिवार को तारीखों का ऐलान कर दिया है।

Lok Sabha elections 2024, phase7- India TV Hindi
आखिरी चरण में कहां कहां होंगे चुनाव Image Source : INDIA TV

Lok Sabha Elections 2024 : देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। कुल सात चरणों में लोकसभा के चुनाव होंगे। 19 अप्रैल को पहले चरण का चुनाव होगा। वहीं दूसरे चरण में 26 अप्रैल, तीसरे चरण  में 7 मई, चौथे चरण में 13 मई, पांचवें चरण में 20 मई, छठे चरण में 25 मई, सातवें और आखिरी चरण में 1 जून को वोटिंग होगी। वहीं 4 जून को चुनाव के नतीजे सामने आ जाएंगे।

सातवें चरण का मतदान 7 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की कुल 57 सीटों पर 1 जून को होगा। इसके लिए 7 मई को नोटिफिकेशन जारी होगा। 14 मई को नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख होगी। 15 मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 17 मई नामांकन वापस करने की आखिरी तारीख है। 4 जून को मतगणना होगी।

संख्या राज्य/केंद्र शासित प्रदेश कितनी लोकसभा सीटों पर चुनाव
1 बिहार 8
2 हिमाचल-4 4
3 झारखंड 3
4 ओडिशा 6
5 उत्तर प्रदेश 13
6 पश्चिम बंगाल 9
7 पंजाब 13
8 चंडीगढ़ 1  (कुल 57 सीटें)

छठे चरण का मतदान

छठे चरण का मतदान 7 राज्यों की कुल 57 सीटों पर 25 मई को होगा। इसके लिए 29 अप्रैल को नोटिफिकेशन जारी होगा। 6 मई को नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख होगी। 7 मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 9 मई नामांकन वापस करने की आखिरी तारीख है। 4 जून को मतगणना होगी।

पांचवें चरण का मतदान

पांचवें चरण का मतदान 8 राज्यों की कुल 49 सीटों पर 20 मई को होगा। इसके लिए 26 अप्रैल को नोटिफिकेशन जारी होगा। 3 मई को नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख होगी। 4 मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 6 मई नामांकन वापस करने की आखिरी तारीख है। 4 जून को मतगणना होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत