1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने संभाला सेना मुख्यालय में सैन्य संचालन महानिदेशक का पद

लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने संभाला सेना मुख्यालय में सैन्य संचालन महानिदेशक का पद

 Published : Jul 01, 2023 04:07 pm IST,  Updated : Jul 01, 2023 04:07 pm IST

लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने सेना मुख्यालय में सैन्य संचालन महानिदेशक का आज पदभार संभाल लिया है। लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा इससे पहले अंबाला में खड्गा कोर की कमान संभाल रहे थे।

Lt General Pratik Sharma- India TV Hindi
लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्ली: लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने सेना मुख्यालय में सैन्य संचालन महानिदेशक का आज पदभार संभाल लिया है। लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा इससे पहले अंबाला में खड्गा कोर की कमान संभाल रहे थे। वहीं सेना मुख्यालय में सैन्य संचालन महानिदेशक के पद पर इससे पहले जीओसी एनएस राजा सुब्रमणि सेवाएं दे रहे थे। लेफ्टिनेंट जनरल शर्मा तीन दशकों से अधिक के शानदार करियर वाले एक इन्फैंट्री सेना अधिकारी हैं। 

बेहद काबिल हैं लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा

बता दें कि लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने जनरल ऑफिसर कमांडिग के रूप में पिछले साल 21 मार्च को पदभार ग्रहण किया था। गौरतलब है कि प्रतीक शर्मा पहले ऐसे सेना अधिकारी हैं जो राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और भारतीय सैन्य अकादमी के पूर्व छात्र रहे हैं। इतना ही नहीं शर्मा ने ऑपरेशन पवन, ऑपरेशन मेघदूत, रक्षक और पराक्रम सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं।

सक्रिय युद्ध में भी रहे हैं हिस्सा
इसके अलावा प्रतीक शर्मा जनरल ऑफिसर आइवरी कोस्ट में प्रतिष्ठित संयुक्त राष्ट्र मिशन के सदस्य रहे हैं और श्रीलंका में ऑपरेशन पवन के दौरान सक्रिय युद्ध में भी भाग ले चुके हैं। सेना मुख्यालय में सैन्य संचालन महानिदेशक का कार्यभार संभालने से पहले, वह सैन्य संचालन निदेशालय, सैन्य सचिव शाखा में प्रमुख पदों पर रहे और सूचना वॉरफेयर महानिदेशक रहे हैं।

ये भी पढ़ें-

गुजरात में बारिश लाई मूसलाधार आफत! बेबसी में डूबे ये जिले; मौसम विभाग ने दी चेतावनी

फ्रांस में दंगे रोकने के लिए मांगी थी मदद, योगी के ऑफिस की ओर से आया ये जवाब
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत