1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. "सोचा नहीं था इतनी जल्दी नेता बन जाऊंगी", इंडिया टीवी के SHE कॉन्क्लेव कार्यक्रम में बोलीं मैथिली ठाकुर

"सोचा नहीं था इतनी जल्दी नेता बन जाऊंगी", इंडिया टीवी के SHE कॉन्क्लेव कार्यक्रम में बोलीं मैथिली ठाकुर

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Mar 09, 2026 01:20 pm IST,  Updated : Mar 09, 2026 02:50 pm IST

इंडिया टीवी के SHE कॉन्क्लेव कार्यक्रम में मैथिली ठाकुर ने कहा कि शहरों में एडजेस्ट होना बहुत बड़ी चुनौती थी। जब तक गांव रही, जिंदगी आसान रही।

मैथिली ठाकुर- India TV Hindi
मैथिली ठाकुर Image Source : INDIA TV

इंडिया टीवी के SHE कॉन्क्लेव कार्यक्रम में बिहार की अलीनगर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक और प्रख्यात लोक गायिका मैथिली ठाकुर शिरकत कीं। कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि मैंने सोचा नहीं था कि इतनी जल्दी नेता बन जाऊंगी। उन्होंने कहा कि हरेक इंसान चाहता है कि आगे बढ़े, लेकिन भगवान की कृपा है कि उन्होंने मुझे इस काबिल बनाया कि मैं इस राह पर चल सकूं। गांव की जिंदगी को आरामदायक बताते हुए मैथिली ने कहा कि वहां आनंद आता था, ऐसा लग रहा था कि बहुत आसानी सी जिंदगी कट रही है। जब शहर में आई तो लगा स्कूल भी जाना पड़ेगा, पढ़ना भी पड़ेगा, कमाना भी पड़ेगा। शहरों में एडजेस्ट होना बहुत बड़ी चुनौती थी।

"पीएम मोदी ने हमेशा सहज होकर बात की"

पीएम मोदी को लेकर बात करते हुए मैथिली ने कहा कि उन्होंने हमेशा सहज होकर मुझ से बात की है। वहीं, जब उनसे पूछा गया कि जब आप परेशान होती हैं तो क्या करती हैं तो उन्होंने बताया कि जब ऐसी स्थिति आती है तो मम्मी-पापा से बात कर लेती हूं। मैथिली के भाई ने कहा कि वो निगेटिव कमेंट्स ज्यादा पढ़ती हैं। दूसरे भाई ने कहा कि गाना बहुत अच्छा गाती हैं। उन्होंने कहा कि जब मैं बहुत छोटी थी तो दादी-बाबा बोलते थे कि दो-तीन साल में ब्याह कर देंगे। अब मैं कुछ कर पा रही हूं, इसलिए कुछ नहीं कहते। जब हम मौके, शक्ति, फेमिनिज्म की बात करते हैं तो हमें सबके साथ, सबके प्रोत्साहन की जरूरत होती है।

SHE कॉन्क्लेव कार्यक्रम
Image Source : INDIA TVSHE कॉन्क्लेव कार्यक्रम

"रियलिटी शो में दिल बहुत टूटता है"

मैथिली ठाकुर ने कहा कि इस मामले में मेरा सौभाग्य कि मेरे पिताजी खास ध्यान रखते थे कि बेटा करे ना करे, बेटी को जरूर पढ़ाना है। ऐसे घर में पली-बढ़ी जहां प्राथमिकता के साथ मुझे संगीत में आगे बढ़ाया गया। इस सोच के साथ चली कि भाइयों को अपने साथ रखना है, भाइयों को साथ लेकर आगे बढ़ना है।

रियलिटी शो को लेकर कहा कि जब आप यहां जाते हैं, तो दिल जोर-जोर से टूटता है। जब आप सेलेक्ट नहीं होते तो आपके कपड़े से स्टीकर हटाते हैं, ऐसे 6-7 बार मुझे चोट पड़ी। इसके बाद जब 2017 में 'द राइजिंग स्टारट' में गई तो सोचा कि यहां हो ना हो, इसके बाद यूपीएससी की तैयारी में लग जाऊंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत