1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शादी से कुछ घंटे पहले शख्स की रोडवेज बस की टक्कर से हुई मौत, नाराज थे परिजन; जांच में जुटी पुलिस

शादी से कुछ घंटे पहले शख्स की रोडवेज बस की टक्कर से हुई मौत, नाराज थे परिजन; जांच में जुटी पुलिस

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Jan 12, 2026 01:03 pm IST,  Updated : Jan 12, 2026 01:03 pm IST

केरल में एक युवक की शादी से कुछ घंटे पहले एक सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक की सोमवार सुबह शादी होनी थी, जबकि देर रात एक बजे रोडवेज बस से उसकी बाइक टकरा गई। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

शादी से कुछ घंटे पहले हुई मौत। - India TV Hindi
शादी से कुछ घंटे पहले हुई मौत। Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

तिरुवनंतपुरम: केरल के तिरुवनंतपुरम में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां एक युवक की शादी से कुछ घंटे पहले ही सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक युवक सोमवार की सुबह मंदिर में शादी करने वाला था। इससे पहले ही रात करीब एक बजे एक रोडवेज बस की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। युवक श्रीकार्यम इलाके में एक बाइक से जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया। 

सुबह होनी थी शादी, रात में एक्सीडेंट

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान चेम्पाझंथी चेल्लमंगलम निवासी राजेश के रूप में हुई है। उसकी शादी सोमवार सुबह कट्टैकोनम की एक महिला से एक मंदिर में होनी थी। पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना रविवार देर रात करीब एक बजे पंगप्पारा मंगुझी में हुई, जब मोटरसाइकिल इलेक्ट्रिक बस से टकरा गई। यह बस कनियापुरम डिपो में चार्ज होने के बाद विकास भवन की ओर जा रही थी। श्रीकार्यम पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। 

रिश्तेदार के घर से लौटते समय हुआ हादसा

अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच पूरी होने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा। पुलिस के मुताबिक, युगल के परिवार कथित तौर पर इस रिश्ते के खिलाफ थे, जिसके चलते दोनों ने मंदिर में विवाह करने और उसका पंजीकरण कराने का फैसला किया था। उन्होंने चंथाविला में एक मकान भी किराये पर लिया था। यह दुर्घटना उस समय हुई जब राजेश एक रिश्तेदार के घर से लौट रहा था। पुलिस ने बताया कि उसे सिर में गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर में मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। 

यह भी पढ़ें-

करूर भगदड़ मामला: CBI हेडक्वार्टर में एक्टर व TVK चीफ विजय से पूछताछ जारी, जानें क्या-क्या हैं अहम सवाल

60 की महिला का 35 के युवक पर आया दिल, परिजनों ने कर दी कुटाई; जमकर हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत