1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. चौराहे पर गाय को बचाने के चक्कर में दो टैंकर, ऑटो रिक्शा और SUV आपस में टकराए, 3 की मौके पर मौत

चौराहे पर गाय को बचाने के चक्कर में दो टैंकर, ऑटो रिक्शा और SUV आपस में टकराए, 3 की मौके पर मौत

 Published : Nov 15, 2025 10:04 pm IST,  Updated : Nov 15, 2025 10:11 pm IST

सड़क हादसा देख कर लोग दंग रह गए। टैंकर ने ऑटो को बुरी तरह कुचल दिया। ऑटों के अंदर सवार लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद चौराहे पर घंटों जाम लगा रहा।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : FREEPIK

कर्नाटक के मंगलुरु में भीषण सड़क हादसा हुआ है। पनंबूर चौराहे पर शनिवार सुबह दो टैंकर, एक ऑटो रिक्शा और एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (SUV) के आपस में टकराने से तीन लोगों की मृत्यु हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। 

ऐसे हुआ ये हादसा

पुलिस के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ, जब सड़क पर आई गाय को बचाने के चक्कर में मुल्की से मंगलुरु आ रहा एक गैस टैंकर अचानक रुक गया। प्रारंभिक रिपोर्ट में बताया गया कि टैंकर के पीछे आ रहा ऑटो रिक्शा और उसके पीछे चल रही एक कार किसी तरह समय रहते रुक गईं। 

ऑटो में सवार लोगों की मौत

देखते ही देखते इन वाहनों के पीछे तेज गति से आ रहा एक अन्य टैंकर ब्रेक फेल होने से एसयूवी से टकरा गया। टक्कर का असर ऑटो रिक्शा पर भी पड़ा और इस दुर्घटना में ऑटो रिक्शा चालक तथा उसमें सवार दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है।

एसयूवी और टैंकर चालक सुरक्षित बचे

मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। हालांकि, एसयूवी और टैंकर के चालक इस हादसे में सुरक्षित बच गए। दुर्घटना के कारण व्यस्त मंगलुरु–उडुपी राजमार्ग पर करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (भाषा के इनपुट के साथ)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत