1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Manipur News: मणिपुर में 5 दिनों के लिए इंटरनेट बंद, इन जिलों में दो महीनों तक लागू रहेगी धारा 144

Manipur News: मणिपुर में 5 दिनों के लिए इंटरनेट बंद, इन जिलों में दो महीनों तक लागू रहेगी धारा 144

 Published : Aug 07, 2022 11:00 am IST,  Updated : Aug 07, 2022 11:00 am IST

Manipur News: मणिपुर फिर से सांप्रदायिक विवाद की भेंट चढ़ गया है। वहां अब अगले 5 दिनों तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी। राज्य के कुछ इलाकों में सांप्रदायिक हिंसा ना फैले इस वजह से प्रशासन ने इंटरनेट बंद करने का फैसला किया है।

representative photo- India TV Hindi
representative photo Image Source : FILE

Highlights

  • मणिपुर में 5 दिनों के लिए इंटरनेट बंद
  • इन जिलों में दो महीनों तक लागू रहेगी धारा 144
  • सांप्रदायिक हिंसा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया कदम

Manipur News: मणिपुर फिर से सांप्रदायिक विवाद की भेंट चढ़ गया है। वहां अब अगले 5 दिनों तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी। राज्य के कुछ इलाकों में सांप्रदायिक हिंसा ना फैले इस वजह से प्रशासन ने इंटरनेट बंद करने का फैसला किया है। दरअसल, बिष्णुपुर में तीन-चार लोगों ने शनिवार की शाम बवाल कर दिया और बवाल के बाद एक वाहन में आग लगा दी, जिससे मामला और गंभीर हो गया। अब पता चला है कि सोशल मीडिया के माध्यम से कुछ लोग इसे लेकर भड़काऊ भाषण दे रहे हैं और क्षेत्र में माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। इसी वजह से सतर्कता दिखाते हुए प्रशासन ने सबसे पहले मोबाइल इंटरनेट बंद करने का काम किया है।

इन जिलों में दो महीनों तक कर्फ्यू

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने अतिसंवेदनशील दो जिलों में आगामी दो महीनों के लिए धारा 144 लागू कर दी है। ये जिले हैंस बिष्णुपुर और चूरचांदपुर जहां आने वाले दो महीनों तक कर्फ्यू जारी रहेगी। पूरा मामला शुरू हुआ एक विवाद के बाद गाड़ी जलाने से। दो समुदायों के बीच जब किसी बात को लेकर विवाद हुआ तो पहले विष्णुपुर में एक वाहन जलाया गया, इसका बदलना लेने के लिए दूसरे समुदाय ने एक और वाहन को आग के हवाले कर दिया। बदले की कार्रवाई को देखते हुए पुलिस सतर्क हो गई और उसे समझ आ गया कि अगर मामले में तत्परता नहीं दिखाई गई तो स्थिति बिगड़ सकती है। 

हाल ही में AFSPA के तहत आने वाले इलाकों को घटाया गया था

केंद्र सरकार ने दशकों बाद पूर्वोत्तर के असम, नागालैंड, और मणिपुर राज्यों में आर्म्ड फोर्सेज स्पेशल पावर्स एक्ट (AFSPA) के तहत आने वाले अशांत इलाकों को घटा दिया है। इस बात की जानकारी स्वयं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पर दी। उन्होंने इस संबंध में सिलसिलेवार ट्वीट्स के जरिए इसकी जानकारी साझा की। उन्होंने अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसका श्रेय देते हुए लिखा, ये कदम पूर्वोत्तर में सुरक्षा की दृष्टि से बेहतर होती स्थिति और तेजी से विकास का नतीजा है। शाह ने नॉर्थ ईस्ट के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि दशकों तक भारत का यह हिस्सा नजरअंदाज किया जाता रहा है, लेकिन केंद्र की मोदी सरकार का फोकस इसी पर है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत