1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Mohali Blast : पाकिस्तान और अफगानिस्तान समेत 12 देश करते हैं RPG का इस्तेमाल, भारतीय सेना के सूत्रों का दावा

Mohali Blast : पाकिस्तान और अफगानिस्तान समेत 12 देश करते हैं RPG का इस्तेमाल, भारतीय सेना के सूत्रों का दावा

 Written By: Niraj Kumar @nirajkavikumar1
 Published : May 10, 2022 11:47 am IST,  Updated : May 10, 2022 11:47 am IST

इंडियन आर्मी आरपीजी का इस्तेमाल नहीं करती है। पाकिस्तान और अफगानिस्तान समेत 12 देशों में इस तरह के आरपीजी का इस्तेमाल किया जाता है। 

Indian Army- India TV Hindi
Indian Army Image Source : FILE

Highlights

  • इंडियन आर्मी आरपीजी का नहीं करती है इस्तेमाल
  • पहले कश्मीर में आतंकी करते थे आरपीजी का इस्तेमाल
  • मोहाली में इंटेलिजेंस विंग के हेडक्वार्टर पर आरपीजी से हमला

Mohali Blast :  पंजाब (Punjab) के मोहाली (Mohali) में इंटेलिजेंस विंग के हेडक्वार्टर (Intelligence Wing headquarter) पर हुए हमले में जिस RPG (Rocket Propelled Grenade) के इस्तेमाल की बात सामने आ रही है उसका उपयोग पाकिस्तान और अफगानिस्तान में होता है। भारतीय सेना के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इंडियन आर्मी आरपीजी का इस्तेमाल नहीं करती है। पाकिस्तान और अफगानिस्तान समेत 12 देशों में इस तरह के आरपीजी का इस्तेमाल किया जाता है। सेना के सूत्रों ने यह भी बताया कि पहले जब कश्मीर में आतंकवाद अपने चरम पर था उन दिनों में आतंकवादी इस आरपीजी का उपयोग आतंकवादी गतिविधियों के लिए करते थे।

सफेद रंग की स्विफ्ट कार से आए थे बदमाश

दरअसल, कल देर शाम मोहाली में इंटेलिजेंस विंग के हेडक्वार्टर पर आरपीजी से हमला हुआ था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक सफेद रंग की स्विफ्ट कार से आए कुछ लोगों ने आरपीजी फायर किया। वहीं घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम पूरी रात सैंपल जुटाती रही। पंजाब पुलिस के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। हालांकि पंजाब पुलिस इसे आतंकी हमला मानने से इनकार नहीं किया है। मोहाली के एसपी की कहना है कि वो इसकी जांच कर रहे हैं कि ये आतंकी हमला है या नहीं। 

वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान कहा कि मोहाली में इंटेलिजेंस विंग के हेडक्वार्टर पर हुए ब्लास्ट की जांच की जा रही है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि राज्य में शांति भंग करने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इस बीच आज सुबह उन्होंने अपने आवास पर डीजीपी समेत सीनियर पुलिस अधिकारियों की एक बैठक बुलाई और पूरी घटना पर रिपोर्ट तलब की है। 

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने  कहा कि लगातार काफी लंबे समय से पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश होती रही हैं। परन्तु पंजाब का भाईचारा इतना मज़बूत है कि उनकी कोशिशों के बावजूद वे अपने इरादों में सफल नहीं हो पाते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत