1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. न्यूयॉर्क के अपार्टमेंट में भीषण आग, 9 बच्चे समेत कुल 19 लोगों की मौत

न्यूयॉर्क के अपार्टमेंट में भीषण आग, 9 बच्चे समेत कुल 19 लोगों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 10, 2022 08:22 am IST,  Updated : Jan 10, 2022 08:32 am IST

इमारत की दूसरी और तीसरी मंजिल पर आग लगी है। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग बुझाने में जुट गई।

न्यूयॉर्क: अमेरिका के न्यूयॉर्क के ब्रॉन्क्स स्थित एक अपार्टमेंट में भीषण आग लग गई है। इस हादसे में अब तक कुल 19 लोगों की मौत हो गई है। घटना में मारे गए लोगों में 9 बच्चे भी शामिल है। इस हादसे में दर्जनों लोगों के घायल होने की खबर है। 

न्यूज एजेंसी के मुताबिक इमारत की दूसरी और तीसरी मंजिल पर आग लगी है। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। फायर ब्रिगेड न्यूयॉर्क के कमिश्नल डैनियल नीग्रो ने इस आग की गंभीरता की तुलना हैप्पी लैंड सोशल क्लब की आग से की है। गौरतलब है कि इस घटना में कुल 87 लोग मारे गए थे, जो हादसा साल 1990 में हुआ था।

इनपुट- एजेंसी

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत