1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नीता अंबानी ने 60वें जन्मदिन पर किया ये खास काम, हजारों बच्चों के चेहरों पर नजर आई खुशी

नीता अंबानी ने 60वें जन्मदिन पर किया ये खास काम, हजारों बच्चों के चेहरों पर नजर आई खुशी

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Nov 02, 2023 12:11 pm IST,  Updated : Nov 02, 2023 12:14 pm IST

नीता अंबानी ने कल अपना 60वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर उन्होंने 3000 से अधिक वंचित बच्चों के साथ केक काटा। नीता अंबानी कहती हैं कि बच्चे और महिलाएं उनके दिल के सबसे करीब हैं।

नीता अंबानी का 60वां...- India TV Hindi
नीता अंबानी का 60वां जन्मदिन

भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की पत्नी और महिला उद्यमी नीता अंबानी ने कल 1 नवंबर को अपना 60वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर नीता अंबानी ने मुंबई में 'अन्न सेवा' में 3000 से अधिक वंचित बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाया।

नीता अंबानी का 60वां जन्मदिन
Image Source : INDIATVनीता अंबानी का 60वां जन्मदिन

नीता अंबानी के जन्मदिन के मौके पर 3000 से अधिक वंचित स्कूल जाने वाले बच्चों ने मनोरंजन, गिफ्ट और अन्न सेवा का आनंद उठाया। रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और चेयरपर्सन नीता अंबानी इन बच्चों को भोजन परोसते नजर आईं।

नीता अंबानी का 60वां जन्मदिन
Image Source : INDIATVनीता अंबानी का 60वां जन्मदिन

नीता अंबानी अक्सर कहा करती हैं कि बच्चे और महिलाएं उनके दिल के सबसे करीब हैं। उन्होंने इन वंचित बच्चों के साथ केट काटा। बच्चों ने नीता अंबानी के हाथों से केक भी खाया।

नीता अंबानी का 60वां जन्मदिन
Image Source : INDIATVनीता अंबानी का 60वां जन्मदिन

नीता अंबानी रिलायंस फाउंडेशन की अगुवाई करती हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे बड़ी लिस्टेड कंपनी है।

नीता अंबानी का 60वां जन्मदिन
Image Source : INDIATVनीता अंबानी का 60वां जन्मदिन

नीता अंबानी सामाजिक कार्यों से लेकर अपने स्टाइलिश लुक के लिए जानी जाती हैं। वह फिटनस का भी काफी ध्यान रखती हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत