1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. North East States Lok Sabha Election Results 2024: नॉर्थ ईस्ट में कांग्रेस पार भारी पड़ी बीजेपी, जानें किसके खाते में कितनी सीट

North East States Lok Sabha Election Results 2024: नॉर्थ ईस्ट में कांग्रेस पार भारी पड़ी बीजेपी, जानें किसके खाते में कितनी सीट

 Written By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Updated : Jun 04, 2024 11:40 pm IST

North East States Lok Sabha Election Results 2024: नॉर्थ ईस्ट के 8 राज्यों की कुल 25 लोकसभा सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं। इन राज्यों में बीजेपी ने कांग्रेस से ज्यादा सीटें जीती हैं।

North East States Lok Sabha Election Results 2024 Live Updates- India TV Hindi
North East States Lok Sabha Election Results 2024 Live Updates

North East States Lok Sabha Election Results 2024: लोकसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। नॉर्थ ईस्ट के 8 राज्यों की कुल 25 लोकसभा सीटों हुए चुनाव में बीजेपी को कांग्रेस से ज्यादा सीटें मिली हैं। उत्तर पूर्वी हिस्से के आठ राज्यों में मिजोरम में 1 सीट, मेघालय में 2 सीट, मणिपुर में 2 सीट, अरुणाचल प्रदेश में 2 सीट, असम में 14 सीट, त्रिपुरा में 2 सीट, नगालैंड में 1 सीट और सिक्किम में 1 सीट पर नतीजे घोषित किए जा चुके हैं। असम में बीजेपी तो मणिपुर में कांग्रेस को सफलता मिली है।

North East States Lok Sabha election Results 2024 LIVE

Auto Refresh
Refresh
  • 11:38 PM (IST)
    Posted by Shakti Singh

    नॉर्थ-ईस्ट की 25 सीटों में 13 बीजेपी जीती

    नॉर्थ-ईस्ट की 25 सीटों में 13 बीजेपी के खाते में गई हैं। 7 पर कांग्रेस को जीत मिली हैं। वहीं, 5 सीटें क्षेत्रीय दलों के हिस्से में गई हैं।

  • 4:15 PM (IST)
    Posted by Shakti Singh

    मेघालय की तूरा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार की जीत

    मेघालय की तूरा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार सलेंग ए संगमा को जीत मिली है। उन्होंने 383919 वोट हासिल किए और निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 155241 वोट के अंतर से हराया।

  • 3:16 PM (IST)
    Posted by Malaika Imam

    असम में 4 सीटों पर कांग्रेस आगे

    असम में बीजेपी 8 सीटों पर जबकि कांग्रेस 4 सीटों पर आगे चल रही है। 

  • 12:55 PM (IST)
    Posted by Malaika Imam

    त्रिपुरा वेस्ट से बिप्लब कुमार देब आगे

    त्रिपुरा वेस्ट लोकसभा सीट से राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी उम्मीदवार बिप्लब कुमार देब 5,70,071 वोटों से आगे चल रहे हैं।

  • 11:43 AM (IST)
    Posted by Malaika Imam

    रुझानों में किरेन रिजिजू आगे

    अरुणाचल वेस्ट लोकसभा सीट से किरेन रिजिजू 69026 वोटों से आगे चल रहे हैं। 

  • 9:55 AM (IST)
    Posted by Malaika Imam

    कांग्रेस 3 सीटों पर आगे

    असम में कांग्रेस तीन सीटों पर आगे चल रही है। 

     

  • 9:54 AM (IST)
    Posted by Malaika Imam

    असम में बीजेपी 8 सीटों पर आगे

    असम की 13 लोकसभा सीटों में से बीजेपी 8 सीटों पर आगे चल रही है। 

  • 9:51 AM (IST)
    Posted by Malaika Imam

    अरुणाचल प्रदेश में बीजेपी आगे

    अरुणाचल प्रदेश में बीजेपी दोनों सीटों पर आगे चल रही है।

  • 9:49 AM (IST)
    Posted by Malaika Imam

    असम में बीजेपी 6 तो कांग्रेस 3 सीटों पर आगे

    असम में बीजेपी 6 सीटों पर जबकि कांग्रेस 3 सीटों पर आगे चल रही है। इसके अलावा UPPL एक सीट पर, AGP एक सीट पर और निर्दलीय एक सीट पर आगे चल रही है। 

  • 9:44 AM (IST)
    Posted by Malaika Imam

    त्रिपुरा में बीजेपी आगे

    त्रिपुरा की दोनों लोकसभा सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। 

  • 9:43 AM (IST)
    Posted by Malaika Imam

    मणिपुर की एक सीट पर बीजेपी आगे

    मणिपुर में एक सीट पर बीजेपी जबकि एक पर नागा पीपुल्स फ्रंट (NPF) आगे है।

  • 9:38 AM (IST)
    Posted by Malaika Imam

    नागालैंड में कांग्रेस आगे

    नागालैंड की एक लोकसभा सीट पर कांग्रेस आगे चल रही है। 

  • 9:35 AM (IST)
    Posted by Malaika Imam

    मिजोरम में ZPM आगे

    मिजोरम की एक लोकसभा सीट पर ज़ोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) आगे चल रही है। 

  • 9:33 AM (IST)
    Posted by Malaika Imam

    मेघालय की एक सीट पर कांग्रेस आगे

    मेघालय की दो लोकसभा सीटों में से एक पर व्यॉस ऑफ द पीपल पार्टी (VOTPP) और एक पर कांग्रेस आगे चल रही है।

     

  • 9:29 AM (IST)
    Posted by Malaika Imam

    सिक्किम में SKM आगे

    सिक्किम की एक मात्र लोकसभा सीट पर सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) आगे चल रही है।  

  • 8:39 AM (IST)
    Posted by Malaika Imam

    असम में 11 सीटों के आए रुझान

    असम की 14 में से 11 लोकसभा सीटों के रुझान सामने आए। बीजेपी 10 और AIUDF एक सीट पर आगे चल रही है।  

  • 8:18 AM (IST)
    Posted by Malaika Imam

    त्रिपुरा में पोस्टल बैलेट की गिनती

    त्रिपुरा में मतगणना शुरू होते ही पोस्टल बैलेट की गिनती की जा रही है।

  • 8:13 AM (IST)
    Posted by Malaika Imam

    मिजोरम की एक सीट पर किसकी जीत?

    लोकसभा चुनाव के वोटों की गिनती शुरू हो गई है। मिजोरम की इकलौती लोकसभा सीट पर इस बार मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) के उम्मीदवार के. वनलालवेना और कांग्रेस के उम्मीदवार लालबियाकजामा के बीच मुकाबला है।

  • 7:19 AM (IST)
    Posted by Malaika Imam

    अरुणाचल वेस्ट से मैदान में किरेन रिजिजू

    अरुणाचल प्रदेश की दोनों लोकसभा सीटों पर पहले फेज में 19 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। अरुणाचल प्रदेश वेस्ट से बीजेपी से किरेन रिजिजू जबकि कांग्रेस से नबाम तुकी चुनावी मैदान में हैं। वहीं, अरुणाचल प्रदेश ईस्ट से बीजेपी के तापिर गाओ और कांग्रेस के बोसीराम सिरम के बीच मुकाबला है।

  • 6:48 AM (IST)
    Posted by Malaika Imam

    पूर्वोत्तर राज्यों की इन सीटों पर आएंगे नतीजे

    मिजोरम – 1
    मेघालय – 2
    मणिपुर – 2
    त्रिपुरा – 2
    नागालैंड – 1
    अरुणाचल प्रदेश – 2
    सिक्किम – 1

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत