1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Omicron Live Update: दिल्ली में ओमिक्रॉन के 4 नए मामले आए सामने, देश में कुल मरीजों की संख्या 77

Omicron Live Update: दिल्ली में ओमिक्रॉन के 4 नए मामले आए सामने, देश में कुल मरीजों की संख्या 77

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : Dec 17, 2021 03:50 pm IST

तमिलनाडु में पहले केस की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य मंत्री ए सुब्रमण्यम ने बताया कि 47 साल का यह संक्रमित नाइजीरिया से लौटा है, वहीं महाराष्ट्र में 2 केस ओस्मानाबाद जबकि मुंबई और बुलढाना में नए वेरिएंट के एक-एक मामले सामने आए हैं।

देश में तेजी से पैर...- India TV Hindi
देश में तेजी से पैर पसार रहा है ओमिक्रॉन Image Source : PTI

Highlights

  • तमिलनाडु में पहले केस की पुष्टि हुई है
  • महाराष्ट्र में 2 केस ओस्मानाबाद जबकि मुंबई और बुलढाना में नए वेरिएंट के एक-एक मामले सामने आए हैं
  • केरल में ओमिक्रॉन के कुल 5 केस हो गए हैं

नई दिल्लीः  तेजी से पैर पसार रहा कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रॉन अधिकांश राज्यों में अपनी दस्तक दे चुका है। ओमिक्रॉन के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है।  महाराष्ट्र और केरल में बुधवार को इस नए वेरिएंट के 4-4 नए मरीज मिले, तो तमिलनाडु में भी एक केस सामने आया। वहीं दिल्ली में ओमिक्रॉन के चार और मामले सामने आए हैं। अब दिल्ली में  कुल मरीजों की संख्या दस हो गई है। यह जानकारी दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने दी। देश में अब तक ओमिक्रॉन के 77 केस आ चुके हैं।

तमिलनाडु में पहले केस की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य मंत्री ए सुब्रमण्यम ने बताया कि 47 साल का यह संक्रमित नाइजीरिया से लौटा है, वहीं महाराष्ट्र में 2 केस ओस्मानाबाद जबकि मुंबई और बुलढाना में नए वेरिएंट के एक-एक मामले सामने आए हैं। इस तरह राज्य में ओमिक्रॉन के मरीजों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है। केरल में ओमिक्रॉन के कुल 5 केस हो गए हैं। वहीं देश में नए वेरिएंट के कुल मामले बढ़कर 77 पर पहुंच गया है।

 

Omicron Live Update:

Auto Refresh
Refresh
  • 12:07 PM (IST)
    Posted by Shweta Bajpai

    दिल्ली में ओमिक्रॉन के 4 नए मामले आए सामने, देश में कुल मरीजों की संख्या 77

    दिल्ली में कोरोना वायरस के नए संक्रमण ओमिक्रॉन के चार और मामले सामने आए हैं। अब दिल्ली में  कुल मरीजों की संख्या दस हो गई हैं। यह जानकारी दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने दी।

  • 9:40 AM (IST)
    Posted by Shweta Bajpai

    भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 7,974 नए मामले आए सामने

  • 8:31 AM (IST)
    Posted by Shweta Bajpai

    ब्रिटेन में एक ही दिन में मिले 78 हजार से ज्यादा नए केस

    ब्रिटेन में एक बार फिर से कोरोना महामारी विस्फोटक स्थिति में बढ़ता दिख रहा है। बुधवार को ब्रिटेन में कोरोना के 78,610 नए केस दर्ज हुए।

  • 8:29 AM (IST)
    Posted by Shweta Bajpai

    पिछले 24 घंटे में मिज़ोरम में कोरोना वायरस के 177 नए मामले आए सामने

  • 7:10 AM (IST)
    Posted by Shweta Bajpai

    ओमिक्रॉन के मामलों को देखते हुए मुंबई में 31 दिसंबर तक धारा 144 लागू

    मुंबई में ओमिक्रॉन के मामलों को देखते हुए 31 दिसंबर तक धारा 144 लागू कर दी गई है। कोरोना के नए वेरिएंट से बचाव के लिए मुंबई पुलिस ने लोगों से आह्वान किया है कि वे कोरोना नियमों का पालन करें और बिना काम के घर से बाहर न निकलें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत