1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Pandit Sukh Ram Died: पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम का 94 साल की उम्र में निधन, एम्स में चल रहा था इस बीमारी का इलाज

Pandit Sukh Ram Died: पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम का 94 साल की उम्र में निधन, एम्स में चल रहा था इस बीमारी का इलाज

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : May 11, 2022 07:26 am IST,  Updated : May 11, 2022 07:37 am IST

सुखराम को एम्स में 7 मई को एडमिट किया गया था और वह वेंटिलेटर पर थे। मिली जानकारी के मुताबिक, उन्हें 4 मई को ब्रेन स्ट्रोक हुआ था।

Pandit Sukh Ram- India TV Hindi
Pandit Sukh Ram Image Source : ANI

Highlights

  • पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम का निधन
  • सुखराम ने 94 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
  • एम्स में चल रहा था ब्रेन स्ट्रोक का इलाज

Pandit Sukh Ram Died: पूर्व केंद्रीय मंत्री और सीनियर कांग्रेस नेता पंडित सुखराम (Sukh Ram) का निधन हो गया है। वह 94 साल के थे। उनके बेटे अनिल शर्मा ने इस बात की जानकारी दी है। सुखराम को दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती करवाया गया था और उनका ब्रेन स्ट्रोक का इलाज चल रहा था। 

सुखराम (Sukh Ram) को एम्स में 7 मई को एडमिट किया गया था और वह वेंटिलेटर पर थे। मिली जानकारी के मुताबिक, उन्हें 4 मई को ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। जिसके बाद उन्हें हिमाचल प्रदेश के मंडी में एक हॉस्पिटल में एडमिट किया गया। हालांकि जब कोई सुधार नहीं हुआ तो उन्हें एयरलिफ्ट करके दिल्ली लाया गया। 

 5 बार विधानसभा और 3 बार लोकसभा के लिए चुने गए

सुखराम (Sukh Ram) ने अपने राजनीतिक जीवन में कई जीत हासिल की थीं। वह 5 बार विधानसभा और 3 बार लोकसभा के लिए चुने गए। उनके बेटे अनिल शर्मा हिमाचल प्रदेश के मंडी से विधायक हैं और वह खुद मंडी से लोकसभा सांसद रहे।  सुखराम साल 1993-1996 के बीच केंद्रीय राज्य मंत्री, संचार (स्वतंत्र प्रभार) थे। 

भ्रष्टाचार के लगे थे आरोप 

पंडित सुखराम पर साल 1996 में संचार मंत्री रहने के दौरान भ्रष्टाचार के आरोप भी लगे थे और साल 2011 में उन्हें 5 साल की सजा भी हुई थी। साल 1996 में उनके बेटे अनिल शर्मा का नाम टेलीकॉम घोटाले में सामने आया था, जिसके बाद अनिल को कांग्रेस से निकाल दिया गया था। 

साल 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले सुखराम ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी ज्वाइन कर ली थी। लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने दोबारा कांग्रेस का दामन थाम लिया। 

सलमान खान की बहन से की है पोते आयुष ने शादी

पंडित सुखराम के पोते आयुष शर्मा बॉलीवुड एक्टर हैं और उन्होंने प्रसिद्ध अभिनेता सलमान खान की बहन से शादी की है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत