1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Petrol and Diesel Price: राज्यों ने पीएम मोदी की बात मानी तो 18 रुपए तक सस्ता हो सकता है पेट्रोल

Petrol and Diesel Price: राज्यों ने पीएम मोदी की बात मानी तो 18 रुपए तक सस्ता हो सकता है पेट्रोल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 28, 2022 12:30 pm IST,  Updated : Apr 28, 2022 12:30 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में पेट्रोल-डीजल का मुद्दा उठा दिया।

Petrol and Disel Price- India TV Hindi
Petrol and Disel Price Image Source : FILE PHOTO

Petrol Price: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में पेट्रोल-डीजल का मुद्दा उठा दिया। उन्होंने बताया कि देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बहुत अंतर है, क्योंकि कुछ राज्य केंद्र की तरह अपने हिस्से का टैक्स कम नहीं कर रहे। इस अंतर को ऐसे समझा जा सकता है। BJP की सरकार वाले UP और गुजरात में पेट्रोल पर करीब 16.50 रुपए टैक्स लिया जा रहा है। आंध्रप्रदेश और महाराष्ट्र में यह 31 से 32 रुपए तक है, यानी करीब 16 रुपए ज्यादा। दमन दीव में पेट्रोल 102 रुपए तो मुंबई में 120 रुपए लीटर है। यानी अगर मुंबई में दमन दीव के बराबर टैक्स हो तो पेट्रोल 18 रुपए तक सस्ता हो सकता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गैर-बीजेपी शासित राज्यों से पेट्रोल-डीजल ) पर लोगों को राहत देने का अनुरोध किया है। केंद्र ने पिछले साल नवंबर में पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती की थी। इसके बाद कई राज्यों ने भी पेट्रोल-डीजल पर वैट (VAT) पर घटाया था। लेकिन कई गैर-बीजेपी शासित राज्यों ने वैट नहीं घटाया था। इनमें महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, झारखंड और तमिलनाडु ने वैट में कमी नहीं की थी। मोदी ने कहा कि इन राज्यों को अब वैट में कटौती करके अपने लोगों को इसका फायदा देना चाहिए। मोदी ने देश में कोरोना की स्थिति पर राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ हुई वर्चुअल मीटिंग में यह बात कही। 

जानिए किस राज्य में 100 रुपए के पेट्रोल में कितना हिस्सा टैक्स का?

पंजाब

44.6 

हरियाणा 
45.1

राजस्थान
50.8

गुजरात
44.5

महाराष्ट्र
52.5

गोवा
45.8

कर्नाटक
48.1

केरल
50.2

तमिलनाडु
48.6

आंध्र प्रदेश
52.4

तेलंगाना
51.6

छत्तीसगढ़ 
48.3

ओडिशा
48.9

पश्चिम बंगाल
48.7

त्रिपुरा
45.8

मणिपुर
47.7

नगालैंड 
46.4

अरुणाचल प्रदेश
42.9

असम
45.4

सिक्किम
46.0

मेघालय
42.5

त्रिपुरा 

बिहार 
50.0

उत्तराखंड 
44.1

हिमाचल प्रदेश
44.4

झारखंड 
47.0

नोट: 100 रुपए में टैक्स का हिस्सा रुपयों में

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत