1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'यूपी को एक्सप्रेस-वे का यह वरदान मां गंगा का आशीर्वाद', हरदोई में उद्घाटन के बाद बोले पीएम मोदी

'यूपी को एक्सप्रेस-वे का यह वरदान मां गंगा का आशीर्वाद', हरदोई में उद्घाटन के बाद बोले पीएम मोदी

 Updated : Apr 29, 2026 04:05 pm IST

काशी विश्वनाथ के दर्शन के बाद पीएम मोदी ने हरदोई में गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया। उन्होंने इसे यूपी के विकास की लाइफलाइन बताया।

पीएम मोदी- India TV Hindi
पीएम मोदी Image Source : ANI

वाराणसी/ हरदोई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी विश्वनाथ मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा करने के बाद हरदोई पहुंचे जहां उन्होंने गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह एक्सप्रेस-वे यूपी की लाइफलाइन साबित होगा। इस दौरान उन्होंने बंगाल में हो रही वोटिंग का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बंगाल में भारी संख्या में मतदान हो रहा है। पिछले 6 से 7 दशकों में ऐसा देखने को नहीं मिला। 

इससे पहले वाराणसी में प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए श्रद्धालु और समर्थक ''हर हर महादेव'' और ''जय श्री राम'' के जयकारे लगाते नजर आए। प्रधानमंत्री ने भी हाथ जोड़कर और हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया। 

वाराणसी में जगह-जगह बनाए गए स्वागत द्वार से गुजरते हुए पीएम मोदी काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे यहां से पूजा करने के बाद पीएम मोदी गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के लिए हरदोई जाएंगे। पीएम मोदी जब मंदिर परिसर में दाखिल हुए तब पूरे मंदिर में वेदमंत्र गूंज रहे थे। इस दौरान कई पुजारी लाइन में खड़े होकर डमरू वादन कर रहे थे। पीएम मोदी ने स्वागत करने वाले पुजारियों के प्रति आभार जताया। 

 

 

PM Modi Varanasi live updates

Auto Refresh
Refresh
  • 1:01 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    सपा विकास विरोधी पार्टी-पीएम मोदी

    समाजवादी पार्टी विकास विरोधी भी है नारी विरोधी भी। यूपी को सपा और उसके सहयोगियों से सावधान रहना है। आज देश विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है।

  • 12:58 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    यूपी ने पुरानी सियासत को भी बदला है

    पीएम मोदी ने कहा कि यूपी ने पुरानी सियासत को भी बदला है और नई पहचान बनाई है। एक समय इसकी पहचान गड्ढों से होती है। पड़ोसी जिलों तक में जाना मुश्किल होता था। अब एक्सप्रेस-वे का जाल बिछ रहा है। अब तो नोएडा में भी एयरपोर्ट बन चुका है।

     

  • 12:50 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    नए बनते एक्सप्रेस-वे विकसित होते भारत की हस्तरेखाएं-पीएम मोदी

    पीएम मोदी ने कहा- नए बनते एक्सप्रेस वे विकसित होते भारत की हस्तरेखाएं हैं। ये हस्तरेखाएं भारत के उज्जवल भविष्य का जयघोष कर रही हैं। अब वो समय चला गया जब एक सड़क के लिए वर्षों लगते थे। सरकारें आती रहती थीं, जाती रहती थीं लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ता। डबल इंजन सरकार में शिलान्यास भी होता है, तय समय में लोकार्पण भी होता है।

     

  • 12:48 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    बंगाल में भारी संख्या में मतदान

    बंगाल में भारी संख्या में मतदान हो रहा है। बड़ी संख्या में लोग घरों से निकल रहे हैं। पिछले 6 से 7 दशकों में जो नहीं हुआ वो इस बार हो रहा है। लोग भयमुक्त होकर वोट दे रहे हैं। ये देश के संविधान और देश के मजबूत होते लोकतंत्र का पुण्य प्रतीक है।

     

  • 12:47 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    एक्सप्रेस- वे का यह वरदान मां गंगा का आशीर्वाद

    हरदोई में गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करने के बाद पीएम मोदी ने एक जनसभा को संबोधित किया और कहा कि यूपी को गंगा एक्सप्रेस- वे का यह वरदान मां गंगा का आशीर्वाद है।

     

  • 10:07 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    बच्चों से भी मिले पीएम मोदी

    पीएम मोदी जब काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन और पूजन के बाद बाहर निकले तो लोगों की भीड़ जमा थी।  काशी विश्वनाथ मंदिर में उमड़ी भीड़ के बीच पीएम मोदी ने बच्चों से साथ बात की। 

     

  • 10:03 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    पीएम मोदी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में किया दर्शन पूजन

    पीएम मोदी बुधवार सुबह काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की। पीएम मोदी ने मंदिर पहुंचकर बाबा विश्वनाथ का विधिवत अभिषेक किया और देश की सुख और समृद्धि की कामना की।

     

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत