PM Modi Gujarat Visit Live : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से गुजरात के दो दिनों के दौरे पर हैं जहां वे कई परियोजनाओं की सौगात देंगे। अपने दो दिनों के दौरे में पीएम मोदी गुजरात को 29 हज़ार करोड़ की सौगात देने वाले हैं। पीएम मोदी ने गुरुवार को अहमदाबाद में नेशनल गेम्स का उद्घाटन किया। बता दें कि गुजरात में पहली बार राष्ट्रीय खेल का आयोजन हो रहा है। इसमें देश भर के करीब 15,000 खिलाड़ी 36 खेलों में हिस्सा लेंगे और खेलों का आयोजन अहमदाबाद, गांधीनगर, सूरत, वडोदरा, राजकोट और भावनगर के छह शहरों में होगा।