1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. लोकमान्य तिलक पुरस्कार से सम्मानित हुए पीएम मोदी, कहा-'यह मेरे लिए एक यादगार पल'

लोकमान्य तिलक पुरस्कार से सम्मानित हुए पीएम मोदी, कहा-'यह मेरे लिए एक यादगार पल'

 Edited By: Niraj Kumar
 Published : Aug 01, 2023 01:57 pm IST,  Updated : Aug 01, 2023 01:57 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन के दौरान पुरस्कार राशि को नमामि गंगे परियोजना को सौंपने के फैसले का ऐलान भी कर दिया ।

पीएम मोदी- India TV Hindi
पीएम मोदी Image Source : एएनआई

पुणे : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज पुणे में आयोजित एक कार्यक्रम में लोकमान्य तिलक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पुरस्कार मिलने पर पीएम मोदी ने कहा कि यह उनके लिए एक यादगार पल है। उन्होंने इस पुरस्कार राशि को नमामि गंगे परियोजना को दान करने का फैसला लिया है। पीएम मोदी ने कहा-'मैं यह पुरस्कार देश के 140 करोड़ लोगों को समर्पित करता हूं।'

इस मौके पर अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि 'व्यवस्था निर्माण से संस्था निर्माण', 'व्यवस्था निर्माण से व्यक्ति निर्माण', 'व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण' की दृष्टि राष्ट्र निर्माण के लिए एक रोडमैप की तरह काम करती है। भारत आज इस रोडमैप का पूरी निष्ठा से पालन कर रहा है।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन मे कहा कि भारत की आज़ादी में लोकमान्य तिलक की भूमिका, उनके योगदान को चंद घटनाओं और शब्दों में समेटा नहीं जा सकता है। उन्होंने उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि आज विश्वास में सरप्लस दिखाई देता है। पिछले 9 वर्षों में बड़े बदलाव हुए हैं। आज देश हर क्षेत्र में अपने लोगों पर भरोसा कर रहा है। 

उन्होंने कहा कि आज भारत आत्मनिर्भर हो रहा है। पहले छोटे छोटे कामों के लिए लोगों को परेशान होना पड़ता था। उन्होंने कहा कि अब देश में सकारात्मक माहौल तैयार हो रहा है।  विश्व आज भारत को भविष्य के रुप में देख रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत