1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर PM मोदी ने किया उन्हें याद, राजघाट पर दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर PM मोदी ने किया उन्हें याद, राजघाट पर दी श्रद्धांजलि

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jan 30, 2022 11:25 am IST,  Updated : Jan 30, 2022 11:31 am IST

महात्मा गांधी की 1948 में आज ही के दिन नाथूराम गोडसे ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। राष्ट्रपिता की पुण्यतिथि को शहीद दिवस के तौर पर मनाया जाता है।

pm modi- India TV Hindi
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर PM मोदी ने किया उन्हें याद, राजघाट पर दी श्रद्धांजलि Image Source : TWITTER

Highlights

  • महात्मा गांधी की 1948 में आज ही के दिन नाथूराम गोडसे ने की थी हत्या
  • राष्ट्रपिता की पुण्यतिथि को शहीद दिवस के तौर पर मनाया जाता है

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी की 74वीं पुण्यतिथि पर रविवार को उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके आदर्श विचारों को और अधिक लोकप्रिय बनाने का हमारा सामूहिक प्रयास है। महात्मा गांधी की 1948 में आज ही के दिन नाथूराम गोडसे ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। राष्ट्रपिता की पुण्यतिथि को शहीद दिवस के तौर पर मनाया जाता है।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘बापू की पुण्यतिथि पर उन्हें याद कर रहा हूं। उनके आदर्श विचारों को और अधिक लोकप्रिय बनाने का हमारा सामूहिक प्रयास है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आज शहीद दिवस पर उन सभी महान लोगों को श्रद्धांजलि देता हूं जिन्होंने वीरतापूर्वक हमारे देश की रक्षा की। उनकी सेवा और बहादुरी हमेशा याद की जाएगी।’’

पीएम मोदी ने महात्मा गांधी की 74वीं पुण्यतिथि पर उन्हें राजघाट पर श्रद्धांजलि भी दी।

(इनपुट- एजेंसी)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत