1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रूस यात्रा पर रवाना हुए पीएम मोदी, 5 साल बाद कर रहे दौरा, राष्ट्रपति पुतिन के साथ करेंगे द्विपक्षीय वार्ता

रूस यात्रा पर रवाना हुए पीएम मोदी, 5 साल बाद कर रहे दौरा, राष्ट्रपति पुतिन के साथ करेंगे द्विपक्षीय वार्ता

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Jul 08, 2024 10:24 am IST,  Updated : Jul 08, 2024 11:18 am IST

आज पीएम मोदी रूस के लिए रवाना हो गए हैं। वह 5 साल बाद रूस की यात्रा कर रहे हैं। पीएम मोदी मंगलवार को रूस में बसे भारतीय समुदाय से संवाद करेंगे।

PM Modi Russia- India TV Hindi
रूस यात्रा पर रवाना हुए पीएम मोदी Image Source : ANI

नई दिल्ली: पीएम मोदी आज रूस के लिए रवाना हो गए हैं। वह 5 साल बाद रूस का दौरा कर रहे हैं। वह सोमवार से 10 जुलाई तक रूस और ऑस्ट्रिया के दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निमंत्रण पर 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए सोमवार को मास्को में होंगे। मोदी सोमवार को दोपहर बाद मॉस्को पहुंचेंगे। 

क्या रहेगा कार्यक्रम?

पीएम मोदी मंगलवार को रूस में बसे भारतीय समुदाय से संवाद करेंगे। वह क्रेमलिन में अज्ञात सैनिक की समाधि पर पुष्पांजलि भी अर्पित करेंगे। इसके बाद वे मॉस्को में प्रदर्शनी स्थल पर रोसाटॉम मंडप का दौरा करेंगे। 

इसके बाद मोदी और पुतिन के बीच प्रतिबंधित स्तर की वार्ता होगी, जिसके बाद प्रधानमंत्री और रूसी राष्ट्रपति के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता होगी। रूसी सेना में नौकरी के नाम पर गुमराह कर भेजे गए भारतीयों की शीघ्र रिहाई का मुद्दा भी चर्चा में उठने की उम्मीद है।

पीएम मोदी ने क्या कहा?

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, 'अगले तीन दिन रूस और ऑस्ट्रिया में रहेंगे। ये यात्राएं उन देशों के साथ संबंधों को गहरा करने का एक शानदार अवसर होंगी, जिनके साथ भारत की समय-परीक्षित मित्रता है। मैं इन देशों में रहने वाले भारतीय समुदाय के साथ बातचीत करने के लिए भी उत्सुक हूं।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत