1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. PM Modi: आज 'अरुण जेटली मेमोरियल लेक्चर' में शामिल होंगे पीएम मोदी, दिल्ली के विज्ञान भवन में होगा कार्यक्रम

PM Modi: आज 'अरुण जेटली मेमोरियल लेक्चर' में शामिल होंगे पीएम मोदी, दिल्ली के विज्ञान भवन में होगा कार्यक्रम

 Written By: Sushmit Sinha @sushmitsinha_
 Published : Jul 08, 2022 08:06 am IST,  Updated : Jul 08, 2022 08:59 am IST

PM Modi: वित्त मंत्रालय की ओर से किए गए एक ट्वीट में जानकारी दी गई है कि पीएम मोदी पहले 'अरुण जेटली मेमोरियल लेक्चर' में शामिल होने के साथ-साथ कौटिल्य इकोनॉमिक कॉन्क्लेव में आए डेलिगेट्स से भी मुलाकात करेंगे।

PM Narendra Modi- India TV Hindi
PM Narendra Modi Image Source : PTI

Highlights

  • आज 'अरुण जेटली मेमोरियल लेक्चर' में शामिल होंगे पीएम मोदी
  • दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित होगा कार्यक्रम
  • कौटिल्य इकोनॉमिक कॉन्क्लेव का भी होगा आगाज़

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित होने वाले पहले 'अरुण जेटली मेमोरियल लेक्चर' में शामिल होंगे। आज शुक्रवार को पीएम मोदी साढ़े 6 बजे दिल्ली के विज्ञान भवन में पहुंच कर इस कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। वित्त मंत्रालय की ओर से किए गए एक ट्वीट में जानकारी दी गई है कि पीएम मोदी पहले 'अरुण जेटली मेमोरियल लेक्चर' में शामिल होने के साथ-साथ कौटिल्य इकोनॉमिक कॉन्क्लेव में आए डेलिगेट्स से भी मुलाकात करेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा देश के आर्थिक सुधारों में दिए गए योगदान को याद किया जाएगा।

हर साल इसी तारीख को आयोजित होगा

मिली जानकारी के अनुसार, अरुण जेटली मेमोरियल लेक्चर का आयोजन हर साल इसी तारीख को होगा। इस लेक्चर में सिंगापुर के वरिष्ठ मंत्री और ग्रुप थर्टी के अध्यक्ष थरमन शनमुगरत्नम अपना भाषण देंगे। इसके साथ आज से ही तीन दिवसीय कौटिल्य इकोनॉमिक कॉन्क्लेव का भी आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में भारत समेत कई देशों से लोग जुड़ेंगे।

कई दिग्गज होंगे शामिल

इंस्टीट्यूट ऑफ एकोनॉमिक ग्रोथ के सहयोग से आर्थिक मामलों का विभाग कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन आयोजित करेगा। इसमें हार्वर्ड केनेडी स्कूल के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार और निवेश विषय के प्रोफेसर रॉबर्ट लॉरेंस, फाइनेंशियल टाइम्स के एसोसिएट एडिटर मार्टिन वुल्फ, भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास, नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत और लंदन स्कूल ऑफ एकोनॉमिक्स के निकोलस स्टर्न सहित 21 देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। इस आयोजन का उद्धाटन मौजूदा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण करेंगी। इस आयोजन में वित्त मंत्रालय के सभी अधिकारी भी शिरकत करेंगे। इसके साथ-साथ इस कार्यक्रम नें अमेरिका, इजरायल, पाकिस्तान, श्रीलंका, नेपाल और बांग्लादेश के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत