Saturday, March 14, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पीएम नरेंद्र मोदी ने शतरंज चैंपियन डी गुकेश से की मुलाकात, बोले- भविष्यवाणी सच साबित हुई आपकी

पीएम नरेंद्र मोदी ने शतरंज चैंपियन डी गुकेश से की मुलाकात, बोले- भविष्यवाणी सच साबित हुई आपकी

Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61 Published : Dec 28, 2024 07:05 pm IST, Updated : Dec 28, 2024 07:05 pm IST

पीएम नरेंद्र मोदी ने आज चेस चैंपियन डी गुकेश से मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीर को पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा कि उनका आत्मविश्वास वाकई प्रेरणादायक है।

PM Narendra Modi met chess champion D Gukesh said your prediction came true- India TV Hindi
Image Source : X/NARENDRA MODI पीएम मोदी ने शतरंज चैंपियन डी गुकेश से की मुलाकात

पीएम नरेंद्र मोदी ने आज शतरंज चैंपियन डी. गुकेश से मुलाकात की। पीएम मोदी ने इस मुलाकात की तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर भी किया है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'शतरंज चैंपियन और भारत के गौरव, डी.गुकेश के साथ शानदार बातचीत हुई। मैं पिछले कुछ सालों से उनके साथ निकटता से बातचीत कर रहा हूं और उनके बारे में जो बात मुझे सबसे ज़्यादा प्रभावित करती है, वह है उनका दृढ़ संकल्प और समर्पण। उनका आत्मविश्वास वाकई प्रेरणादायक है। दरअसल, मुझे कुछ साल पहले उनका एक वीडियो याद है जिसमें उन्होंने कहा था कि वह सबसे कम उम्र के विश्व चैंपियन बनेंगे। एक भविष्यवाणी जो अब उनके अपने प्रयासों की बदौलत सच साबित हुई है।

पीएम मोदी से मिले डी गुकेश

बता दें कि डी गुकेश ने चीन के डिंग लिरेन के हराकर वर्ल्ड चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया था। 18 वर्षीय ग्रैंडमास्टर गुकेश चीन के डिंग लिरेन को 14वीं और अंतिम बाजी में हराया और विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इतना ही नहीं डी.गुकेश इस खिताब को जीतने वाले सबसे युवा शतरंज खिलाड़ी बन गए हैं। बता दें कि गुकेश विश्वनाथ आनंद के बाद यह प्रतिष्ठित खिताब जीतने वाले पहले भारतीय भी बन गए हैं। विश्व चैंपियन बनने के बाद गुकेश अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सकें और आंखों से उनके खुशी के आंसू निकलने लगे। बता दें कि इस साल की शुरुआत में कैंडिडेट्स टूर्नामेंट जीतने के बाद वह विश्व खिताब के लिए चुनौती पेश करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने थे।

डी. गुकेश बोले- मेरा सपना पूरा हो चुका है

डी. गुकेश ने विश्व चैपियन बनने के बाद कहा कि वह पिछले 10 सालों से इस पल का सपना देख रहे थे और उन्हें खुशी है कि उनका यह सपना पूरा हो चुका है। बता दें कि इससे पूर्व रूस के दिग्गज गैरी कास्पारोव सबसे कम उम्र के चेस चैंपियन बने थे, जब उन्होंने साल 1985 में अनातोली कार्पोव को हराकर 22 साल की उम्र में खिताब जीता था। इस साल की शुरुआत में कैंडिडेट्स टूर्नामेंट को जीतने के बाद गुकेश ने विश्व खिताब के लिए सबसे कम उम्र के चैलेंजर के रूप में प्रवेश किया था। वह दिग्गज विश्वनाथन आनंद के बाद ये खिताब जीतने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं। बात साल 2013 में आखिरी बार पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथ आनंद यह खिताब जीता था।

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement