1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. महाराणा प्रताप की जयंती पर PM नरेंद्र मोदी ने किया नमन, एक्स पर पोस्ट लिख कही यह बात

महाराणा प्रताप की जयंती पर PM नरेंद्र मोदी ने किया नमन, एक्स पर पोस्ट लिख कही यह बात

 Edited By: Adarsh Pandey
 Published : May 09, 2025 02:27 pm IST,  Updated : May 09, 2025 02:42 pm IST

आज हमारे देश के अमर सेनानी महाराणा प्रताप की जयंती है। उनकी जयंती पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें नमन करते हुए एक्स पर एक पोस्ट किया है। पीएम के अलावा सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी नमन करते हुए एक पोस्ट किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी- India TV Hindi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Image Source : SOCIAL MEDIA/X

महाराणा प्रताप हमारे देश के एक ऐसे वीर राजा रहे हैं जिनकी वीरता की कहानियां आज भी हमारे खून में उबाल ले आती हैं। महाराणा प्रताप को पूरे देश में उनकी वीरता, देशभक्ती और शौर्य के लिए जाना जाता है और बच्चे तक उनकी वीरता की कहानियों से अवगत हैं। महाराणा प्रताप ने अकबर की सेना के खिलाफ हल्दीघाटी के युद्ध में जो वीरता दिखाई थी, वो आज भी लोगों को प्रेरित करती है। महाराणा प्रताप की आज जयंती है और इस अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया है। आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा।

PM मोदी ने महाराणा प्रताप किया नमन

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स प्लेटफॉर्म हैंडल पर एक पोस्ट किया है। महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर उन्होंने वह पोस्ट किया है। उस पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'देश के अमर सेनानी महाराणा प्रताप को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन। मातृभूमि के स्वाभिमान की रक्षा के लिए उन्होंने जिस साहस और शौर्य का परिचय दिया था, वह आज भी हमारे वीर-वीरांगनाओं के लिए पथ-प्रदर्शक बना है। मां भारती को समर्पित उनका पराक्रमी जीवन देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।'

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कही ये बात

महाराणा प्रताप की जयंती के मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उन्हें नमन करते हुए एक्स पर एक पोस्ट किया। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, ''हिंदुआ सूर्य' भारत माता के महान सपूत, राष्ट्र नायक, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की पावन जयंती के अवसर पर आज लखनऊ में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।' उन्होंने आगे लिखा, 'स्वदेश और स्वधर्म के लिए उनका त्याग और बलिदान वर्तमान और भावी पीढ़ी के लिए सदैव प्रेरणा बना रहेगा। उनके श्री चरणों में कोटि-कोटि नमन।'

ये भी पढ़ें-

IACCS के सामने टिक नहीं पाई पाकिस्तानी सेना, जानिए हमारे एयरफोर्स की इस ताकत के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत