1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तेलुगु न्यूज चैनल की फेमस महिला एंकर ने किया सुसाइड, घर में पंखे से लटका मिला शव

तेलुगु न्यूज चैनल की फेमस महिला एंकर ने किया सुसाइड, घर में पंखे से लटका मिला शव

 Published : Jun 28, 2025 02:55 pm IST,  Updated : Jun 28, 2025 03:11 pm IST

लोकप्रिय तेलुगु न्यूज़ एंकर स्वेत्चा वोटारकर ने शुक्रवार रात आत्महत्या कर ली। कथित तौर पर वह हैदराबाद के जवाहर नहर इलाके में अपने घर में छत से लटकी पाई गईं।

 तेलुगु न्यूज़ एंकर स्वेत्चा वोटारकर - India TV Hindi
तेलुगु न्यूज़ एंकर स्वेत्चा वोटारकर Image Source : X@SWETCHAJOURNO

 हैदराबाद: तेलंगाना के एक प्रमुख तेलुगू न्यूज चैनल की 40 वर्षीय महिला पत्रकार और एंकर ने सुसाइड कर लिया। पुलिस ने शनिवार को बताया कि स्वेत्चा वोटारकर (Swetcha Votarkar) शुक्रवार रात को अपने घर में पंखे से लटकी पाई गईं। पुलिस ने बताया कि उनके पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद आत्महत्या का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने अपनी बेटी की मौत के लिए एक व्यक्ति को जिम्मेदार ठहराया है। 

टी रामा राव ने जताया शोक

बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष के टी रामा राव ने न्यूज एंकर की मौत पर अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "एक प्रखर पत्रकार, लेखिका और एक समर्पित तेलंगानावासी स्वेत्चा वोटरकर के दुर्भाग्यपूर्ण निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। मेरे पास कहने के लिए शब्द नहीं हैं। 

हैदराबाद में मां और बेटी के साथ रहती थी स्वेत्चा 

बताया जा रहा है कि घटना तब सामने आई जब स्वेत्चा की छोटी बेटी शाम को स्कूल से घर लौटी और उसने बेडरूम का दरवाज़ा बंद पाया। बार-बार खटखटाने और कोई प्रतिक्रिया न मिलने के बाद, वह चिंतित हो गई और उसने पड़ोसियों को सूचित किया। स्वेत्चा अपनी मां और छोटी बेटी के साथ एक आवासीय अपार्टमेंट बिल्डिंग के में रह रही थी।

न्यूज एंकर के पिता ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी एक शख्स की वजह से आत्महत्या की है। उन्होंने कहा कि वह पिछले चार सालों से अपने दोस्त के साथ रह रही थी। रिश्ते में कुछ दिक्कतें थीं। इसलिए वह तनाव में रह रही थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत