Highlights
- राहुल गांधी की ईडी के सामने पेशी
- नेशनल हेराल्ड केस में राहुल की पेशी
- राहुल गांधी के घर के बाहर सपोर्ट में कई पोस्टर्स लगे
Rahul Gandhi: राहुल गांधी की आज नेशनल हेराल्ड केस (national herald case) में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेशी है। ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और वह राहुल के समर्थन में ईडी ऑफिस तक जाएंगे।
इस बीच खबर मिली है कि राहुल गांधी के घर के बाहर उनके सपोर्ट में कई पोस्टर्स लगाए गए है। इन पोस्टर्स में लिखा है कि डियर मोदी और शाह, ये राहुल गांधी है, झुकेगा नहीं।
पोस्टर्स में ये भी लिखा है कि मैं सावरकर नहीं हूं, मैं राहुल गांधी हूं। इसके अलावा पोस्टर्स में सत्य के ना झुकने की बात भी लिखी गई है।
कांग्रेस ऑफिस से लेकर ED ऑफिस तक धारा 144
बता दें कि कांग्रेस ऑफिस से लेकर ED ऑफिस तक धारा 144 लगा दी गई है और किसी को इस रास्ते से निकलने की अनुमति नहीं है। राहुल गांधी के आवास के बाहर पुलिस तैनात की गई है और कांग्रेस मुख्यालय के सामने से राहुल के समर्थन में नारेबाजी कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है।