1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिहार समेत 12 राज्यों में अगले 24 घंटे के दौरान ओले के साथ बारिश की चेतावनी, इन जगहों पर सुबह के दौरान पड़ेगा घना कोहरा

बिहार समेत 12 राज्यों में अगले 24 घंटे के दौरान ओले के साथ बारिश की चेतावनी, इन जगहों पर सुबह के दौरान पड़ेगा घना कोहरा

 Written By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Jan 27, 2026 06:48 pm IST,  Updated : Jan 27, 2026 07:16 pm IST

यूपी-बिहार समेत देश के कई राज्यों में अगले 24 घंटे के दौरान बारिश के साथ ओले पड़ने की संभावना है। कई राज्यों में बुधवार को सुबह के समय घना कोहरा पड़ेगा।

शिमला के रिज पर बारिश के बीच लोग- India TV Hindi
शिमला के रिज पर बारिश के बीच लोग Image Source : PTI

नई दिल्लीः दिल्ली समेत उत्तर भारत के कुछ राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए पहाड़ी राज्यों के लिए बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है तो हरियाणा, दिल्ली, यूपी समेत कुछ राज्यों में बारिश की भी संभावना जताई है। देश के कई हिस्सों में बुधवार को सुबह के दौरान घना कोहरा भी देखा जा सकता है। 

देश के इन हिस्सों में बारिश, बर्फबारी और ओले पड़ने की संभावना

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान बिहार, छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और उससे सटे पश्चिमी मध्य प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई है। इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज चल सकती हैं। हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख और उत्तराखंड में कुछ जगहों पर भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने कहा कि मौजूदा मौसम उत्तर भारत को प्रभावित करने वाले एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण है।

बर्फबारी के बीच जाता हुआ युवक
Image Source : PTIबर्फबारी के बीच जाता हुआ युवक

बिहार और सिक्किम में भी बारिश के साथ पड़ेंगे ओले

28 जनवरी को बिहार में गरज, बिजली और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाओं के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश की बहुत अधिक संभावना है और 28 जनवरी को सिक्किम में भी अलग-अलग जगहों पर बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है।

यहां पर पड़ रही है कड़ाके की सर्दी

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में कई जगहों पर न्यूनतम तापमान 5-10°C के बीच दर्ज किया गया। भारत के मैदानी इलाकों में सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.5°C अलवर (राजस्थान) में दर्ज किया गया। देश के बाकी हिस्सों में यह 10°C और उससे अधिक था। 

घने कोहरे, शीतलहर और कोल्ड की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, 28-30 जनवरी के दौरान हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में सुबह के दौरान घना कोहरा देखने को मिल सकता है। 29-30  जनवरी को उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश, राजस्थान और बिहार में सुबह/रात के घंटों में अलग-अलग जगहों पर घने कोहरे की स्थिति रहने की संभावना है।

फरवरी के पहले सप्ताह में भी होगी बारिश

मौसम विभाग ने बताया कि 30 जनवरी 2026 की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। इसके प्रभाव से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में 01 और 02 फरवरी को गरज, बिजली और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश/बर्फबारी की संभावना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत