1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राजस्थान: गैंगरेप मामले में कांग्रेस विधायक जौहरी लाल मीणा का बेटा गिरफ्तार, इस तारीख तक के लिए भेजा गया जेल

राजस्थान: गैंगरेप मामले में कांग्रेस विधायक जौहरी लाल मीणा का बेटा गिरफ्तार, इस तारीख तक के लिए भेजा गया जेल

 Reported By: Manish Bhattacharya, Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Jan 09, 2023 06:11 pm IST,  Updated : Jan 09, 2023 06:24 pm IST

राजस्थान के दौसा से कांग्रेस विधायक जौहरी लाल मीणा के बेटे पर शिकंजा कस गया है। गैंगरेप मामले में दीपक उर्फ दिलीप मीणा को गिरफ्तार कर लिया गया है और 13 जनवरी तक के लिए जेल भेज दिया गया है।

Gangrape Case - India TV Hindi
कांग्रेस विधायक जौहरी लाल मीणा के बेटे पर शिकंजा कसा Image Source : REPRESENTATIVE PICTURE

जयपुर: राजस्थान के दौसा से कांग्रेस विधायक जौहरी लाल मीणा के बेटे दीपक उर्फ दिलीप मीणा को गैंगरेप मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उसे पॉक्सो कोर्ट में पेश किया, जिसके बाद उसे 13 जनवरी तक के लिए जेल भेज दिया गया है। ये मामला फरवरी 2021 में दौसा में नाबालिग से हुए गैंगरेप से जुड़ा है। 

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कही ये बात

कांग्रेस विधायक जौहरी लाल मीणा के बेटे की गिरफ्तारी मामले में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि सरकार और मुख्यमंत्री ने इस मामले में संरक्षण देने की काफी कोशिश की है। 

बीजेपी नेता राजेन्द्र राठौड़ बोले- विधायको के पाप सामने आने लगे

बीजेपी नेता राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि सत्ता के मद में चूर विधायकों के पाप सामने आने लगे हैं। कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान पर उन्होंने कहा कि दिल से दिल नहीं जुड़ा, हाथ से हाथ कैसे जुड़ेगा।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत