1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राजस्थान: छात्रा को पानी में पेशाब मिलाकर पिलाने से मचा हड़कंप, 2 पक्षों के बीच पथराव, पुलिस जीप के शीशे टूटे

राजस्थान: छात्रा को पानी में पेशाब मिलाकर पिलाने से मचा हड़कंप, 2 पक्षों के बीच पथराव, पुलिस जीप के शीशे टूटे

 Reported By: Manish Bhattacharya Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Jul 31, 2023 01:59 pm IST,  Updated : Jul 31, 2023 01:59 pm IST

राजस्थान के भीलवाड़ा स्थित एक गांव में 2 पक्षों के बीच पथराव हुआ, जिसमें पुलिस की जीप के शीशे भी टूट गए। हालात को संभालने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।

Rajasthan - India TV Hindi
भीलवाड़ा स्थित एक गांव में 2 पक्षों के बीच पथराव Image Source : INDIA TV

भीलवाड़ा: राजस्थान के भीलवाड़ा स्थित एक गांव में छात्रा को पानी में पेशाब मिलाकर पिलाने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है और 2 पक्षों के बीच पथराव भी हुआ है। मामले को संभालने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। हालात को ध्यान में रखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार, विवाद शुक्रवार को उस समय उपजा, जब एक छात्रा को पानी की बोतल में पेशाब मिलाकर पिला दिया गया। आरोप दूसरे समुदाय के छात्र पर लगा। यह घटना छात्रा ने अपने परिजनों को बताई। इस घटना के बाद दो दिन से पुलिस लोगों को समझाकर विवाद खत्म करने की कोशिश कर रही थी।

लेकिन सोमवार को लुहारिया बस स्टैंड पर इसी विवाद के चलते दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। इनके बीच पथराव भी हुआ और पुलिस जीप का आगे का शीशा भी टूट गया। स्थिति को कंट्रोल करने के लिए पुलिस दोनों पक्षों के बीच खड़ी रही। इस दौरान पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया। माहौल खराब होने की सूचना पर एएसपी, डीएसपी, एसएचओ सहित आस-पास के थानों व पुलिस लाइन से अतिरिक्त पुलिस बल लुहारिया पहुंच गया। फिल्हाल स्थिति नियंत्रण में बताई गई है।

ये भी पढ़ें: 

ज्ञानवापी पर CM योगी का बड़ा बयान, कहा- वहां ज्योतिर्लिंग और देवप्रतिमाएं हैं, मस्जिद के अंदर त्रिशूल क्या कर रहा?

दिल्ली: लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष का जोरदार हंगामा, आज इतने बजे तक कार्यवाही स्थगित

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत