Highlights
- मानसून फिर हुआ सक्रिय
- दिल्ली में बारिश का रेड अलर्ट
- कई राज्यों में झमाझम बारिश की चेतावनी
देश में मानसून एक बार फिर से सक्रिय होता दिख रहा है। दिल्ली में शुक्रवार की दोपहर हुई बारिश से उमस से लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर ताजा अलर्ट जारी कर दिया है। आईएमडी ने दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी किया है और साथ ही कल यानी 12 सितंबर को दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 24 राज्यों में आंधी तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने कहा है कि इस दौरान 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है।
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग ने कहा है कि उत्तर-पश्चिम और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे सटे दक्षिण ओडिशा-उत्तर आंध्र प्रदेश के तटों पर बने कम दबाव वाले क्षेत्र के असर से, आज 11 तारीख को छत्तीसगढ़ और ओडिशा में; 13 और 14 तारीख को पश्चिमी मध्य प्रदेश में; 13 तारीख को मध्य महाराष्ट्र में; 13 और 14 तारीख को गुजरात क्षेत्र में; और 14 सितंबर 2026 को सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ हिस्सों में अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
कई राज्यों में वज्रपात, ओले गिरने की संभावना
पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड की चेतावनी जारी की गई है और इसके अलावा पूर्वी भारत के राज्यों में वज्रपात की संभावना है और कई राज्यों में ओले गिरने की भी चेतावनी दी गई है। मानसून के सक्रिय होने की वजह बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती संचरण है जिसकी वजह से पूर्वी भारत के राज्यों में लोगों की टेंशन बढ़ सकती है। इससे उत्तर प्रदेश में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
कल कहां कहां होगी बारिश
कल यानी 12 सितंबर को देश के 24 राज्यों यूपी, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, असम, त्रिपुरा, मेघालय, नागालैंड और सिक्किम में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। दिल्ली में कल भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है।
मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट
- यूपी के गाजियाबाद, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, कानपुर, अंबेदकर नगर, वाराणसी, चंदौली, बहराइच, सोनभद्र, मिर्जापुर, शाहजहांपुर, रामपुर, उन्नाव, प्रयागराज, देवरिया और गोरखपुर मे भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।
- बिहार के पटना, गया, जहानाबाद, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, रोहतास, औरंगाबाद, सिवान, बक्सर, सारण, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, भागलपुर, खगड़िया और बेगूसराय में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है।
- झारखंड के गुमला, गढ़वा, सिमडेगा, रांची, पश्चिम सिंहभूम, धनबाद, गिरिडीह, बोकारो, साहेबगंज, रामगढ़, हजारीबाग, जमशेदपुर और पलामू में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है।
- उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, बागेश्वर और नैनीताल में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है।
- हिमाचल के कुल्लू, मंडी, सोलन, बिलासपुर, किन्नौर, लाहौल-स्पीति, सिरमौर और कांगड़ा में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।
- जम्मू-कश्मीर के राजौरी, अनंतनाग, बारामूला, गांदरबल, किश्तवाड़, डोडा, सांबा और कठुआ में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है।
- पश्चिम बंगाल में कल और परसो कोलकाता, पश्चिमी मेदिनीपुर, पुरबा मेदिनीपुर, दार्जिलिंग, हावड़ा, नादिया, कोलकाता, अलीपुरद्वार, कलीम्पोंग और बीरभूम में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।
- पंजाब के पठानकोट, बरनाला, लुधियाना, चंडीगढ़, जालंधर, गुरदासपुर और पटियाला में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है।
- राजस्थान के चित्तौड़गढ़, भिलवाड़ा, सवाई माधोपुर, बारां, कोटा, पाली, बीकानेर, उदयपुर, जयपुर, भरतपुर और अजमेर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है।
- मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर, देवास, होशंगाबाद, भोपाल, इंदौर, खांडवा, गुना, मुरैना, शेयोपुर, उज्जैन, विदिशा, अशोक नगर, नीमच, उमरिया, छिंदवाड़ा, अशोक नगर और कटनी में मध्यम से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
- छत्तीसगढ़ के सरगुजां, बिलासपुर, सूरजपुर, रायपुर, जांजगीर, धमतरी दुर्ग, बस्तर, बेमेतरा और महासमुंद में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।
- ओडिशा के सुंदरगढ़, भद्रक, मयूरभंज, भुवनेश्वर, पुरी, क्योंझर और बालासोर में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।