1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोरोना को लेकर अंडमान-निकोबार में मुस्तैदी, पर्यटकों के आने पर लगाया गया प्रतिबंध

कोरोना को लेकर अंडमान-निकोबार में मुस्तैदी, पर्यटकों के आने पर लगाया गया प्रतिबंध

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 06, 2022 01:08 pm IST,  Updated : Jan 06, 2022 01:08 pm IST

कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर एहतियात बरतते हुए अंडमान निकोबार प्रशासन की तरफ से नियम कड़े कर दिए गए हैं।

Corona - India TV Hindi
कोरोना को लेकर अंडमान-निकोबार में मुस्तैदी, पर्यटकों के आने पर लगाया गया प्रतिबंध  Image Source : PTI

Highlights

  • सेल्युलर जेल के ‘लाइट एंड साउंड’ शो में सिर्फ 50 फीसदी क्षमता तक ही दर्शकों को अनुमति है।
  • नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप पर भी लोगों के 50 फीसदी संख्या अनिवार्य की गई है।

पोर्ट ब्लेयर: अंडमान-निकोबार प्रशासन ने कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के बीच पर्यटकों के लिए प्रतिबंधों की घोषणा की। अब सेल्युलर जेल के संग्रहालयों में पहली पाली में सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजकर 30 मिनट के बीच 500 विजिटर्स को प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। 

यह स्थल पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है। वहीं, दूसरी पाली में दोपहर एक बजे से चार बजे के बीच इतनी ही संख्या में आंगतुकों को अनुमति दी जाएगी। 

आदेश में बताया गया कि सेल्युलर जेल और नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप में ‘लाइट एंड साउंड’ शो में सिर्फ 50 फीसदी क्षमता तक ही दर्शकों को अनुमति है।  पर्यटन निदेशालय ने बताया कि इसके अलावा, सभी पर्यटन नौकाओं को सिर्फ 70 फीसदी क्षमता के साथ ही संचालन की अनुमति है।

देशभर में बीते 24 घंटे में आए कोरोना के 90,928 नए मामले

भारत ने पिछले 24 घंटों में 90,928 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं। बीते 24 घंटे में 19,206 ठीक हो गए हैं। जबकि 325 लोगों की मौत की खबर है। सक्रिय मामलों की संख्या 2,85,401 बताई जा रही है। 

वहीं देश में ओमिक्रॉन के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 2,630 हुई। महाराष्ट्र और दिल्ली में ओमिक्रॉन के सबसे ज़्यादा 797 और 465 मामले हैं। स्वास्थ मंत्रालय के अनुसार, ओमिक्रॉन के 2,630 मरीज़ों में से 995 मरीज़ रिकवर हो गए हैं।

(पीटीआई के इनपुट के साथ) 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत