1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Republic Day 2022: देखें Video... जब स्कूबा टीम ने लक्षद्वीप में समुद्र के नीचे फहराया तिरंगा

Republic Day 2022: देखें Video... जब स्कूबा टीम ने लक्षद्वीप में समुद्र के नीचे फहराया तिरंगा

 Reported By: Nirnay Kapoor @nirnaykapoor
 Published : Jan 26, 2022 05:38 pm IST,  Updated : Jan 26, 2022 05:38 pm IST

गणतंत्र दिवस पर कई समारोहों के बीच एक दृश्य लक्षद्वीप से देखने को मिला। एक स्कूबा टीम ने लक्षद्वीप में समुद्र में पानी के नीचे झंडा फहराया

स्कूबा टीम ने...- India TV Hindi
स्कूबा टीम ने लक्षद्वीप में समुद्र के नीचे फहराया तिरंगा Image Source : TWITTER @NIRNAYKAPOOR

Republic Day 2022: पूरा देश 73वें गणतंत्र दिवस को आन-बान-शान के साथ मना रहा है। भारत राजपथ पर अपनी सैन्य शक्ति और जीवंत सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन करते हुए एक शानदार परेड के साथ बुधवार को गणतंत्र दिवस मनाया, हालांकि, इस साल औपचारिक कार्यक्रम को COVID-19 महामारी को देखते हुए काफी कम कर दिया गया था।

समारोह की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों के स्मारक, राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर माल्यार्पण करके शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। गणतंत्र दिवस पर कई समारोहों के बीच एक दृश्य लक्षद्वीप से देखने को मिला। एक स्कूबा टीम ने लक्षद्वीप में समुद्र में पानी के नीचे झंडा फहराया।

देखें वीडियो...

पूरा देश आज 73 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मना रहा है। मुख्य समारोह राजधानी दिल्ली के राजपथ पर आयोजित हुआ। इस दौरान देश की आन-बान-शान की झांकी प्रदर्शित की गई। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तिरंगा फहराने के बाद रस्मी परेड की सलामी ली। गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान देश की सैन्य शक्ति और सांस्कृतिक विविधताओं की खास झलक देखने को मिली। इस दौरान भारतीय वायुसेना के 75 विमानों का भव्य फ्लाई-पास्ट देखने को मिला। पहली बार भारतीय वायुसेना ने फ्लाई-पास्ट के दौरान कॉकपिट का वीडियो दिखाने के लिए दूरदर्शन के साथ समन्वय किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत