1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Russia Ukraine News : रूस के समर्थन में भारत ने कुतुब मीनार पर लगाया रूसी झंडा? जानिए क्या है सच्चाई

Russia Ukraine News : रूस के समर्थन में भारत ने कुतुब मीनार पर लगाया रूसी झंडा? जानिए क्या है सच्चाई

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 08, 2022 12:18 pm IST,  Updated : Mar 08, 2022 12:18 pm IST

 ग्लोबल टाइम्स ने ट्वीट के साथ कुतुब मीनार की कुछ तस्वीरें शेयर की। इन तस्वीरों में कुतुब मीनार को नीले और लाल रंग में देखा जा सकता है।

Qutub Minar- India TV Hindi
Qutub Minar Image Source : TWITTER

Highlights

  • ग्लोबल टाइम्स ने भारत की छवि धूमिल करने की कोशिश की
  • नीले और लाल रंग को आधार बनाकर झूठ फैलाने की कोशिश की

Russia Ukraine News: चीन , भारत के खिलाफ अंतराराष्ट्रीय स्तर पर साजिश रचकर झूठ फैलाने की मुहिम में लगा हुआ है। इस कड़ी में चीन ने भारत की छवि को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धूमिल करने के लिए एक नया झूठ फैलाया है। चीन की सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स ने अपने 07 मार्च के ट्वीट यह बताया कि दिल्ली में कुतुब मीनार की इमारत को रूसी झंडे के रंग से रोशन कर दिया है।

चीन ने रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत की छवि को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धूमिल करने के लिए यह झूठ फैलाया। ग्लोबल टाइम्स ने ट्वीट के साथ कुतुब मीनार की कुछ तस्वीरें शेयर की। इन तस्वीरों में कुतुब मीनार को नीले और लाल रंग में देखा जा सकता है। इसी नीले और लाल रंग को आधार बनाकर चीन ने यह झूठ फैलाने की कोशिश की ताकि पूरी दुनिया में इसका एक अलग संदेश जाए कि यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध में भारत रूस का समर्थन कर रहा है।

पीआईबी फैक्ट चेक में ग्लोबल टाइम्स का दावा गलत निकला। फैक्ट चेक में यह पाया गया कि लालकिले पर नीले और लाल रंग के थीम के अलावा प्रधानमंत्री जन औषधि परियोजना के बारे में लिखा हुआ है। 

केवल रंग देखकर झूठ फैलाने वाले चीन ने एक भी बार इन फोटो की सच्चाई जानने की कोशिश नहीं की। या फिर सच्चाई को जानबूझकर इग्नोर किया गया। दरअसल, सच्चाई यह है कि आजादी के अमृत महोत्सव पर कुतुब मीनार को प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना थीम के रंग में रंगा गया था। पीआईबी फैक्ट चेक में कुतुब मीनार पर रूसी झंडे के थीम की बात गलत साबित हुई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत