1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Salman Rushdie Stabbed: लेखक सलमान रुश्दी पर हुए हमले पर बोले कांग्रेस नेता शशि थरूर, कही ये बात

Salman Rushdie Stabbed: लेखक सलमान रुश्दी पर हुए हमले पर बोले कांग्रेस नेता शशि थरूर, कही ये बात

 Published : Aug 13, 2022 02:31 pm IST,  Updated : Aug 13, 2022 02:33 pm IST

Salman Rushdie Stabbed: अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान एक व्यक्ति के हमले में घायल हुए अंग्रेजी भाषा के प्रख्यात लेखक सलमान रुश्दी वेंटिलेटर पर हैं।

Salman Rushdie- India TV Hindi
Salman Rushdie Image Source : FILE

Highlights

  • कांग्रेस के सीनियर नेता शशि थरूर ने कहा- इस घटना से स्तब्ध
  • उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं- शशि थरूर
  • उनके लिए जीवन अब पहले की तरह सामान्य नहीं होगा- थरूर

Salman Rushdie Stabbed: कांग्रेस के सीनियर नेता शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने लेखक सलमान रुश्दी पर अमेरिका में हुए हमले को लेकर शनिवार को कहा कि वह इस घटना से स्तब्ध हैं। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘सलमान रुश्दी को चाकू मारे जाने की घटना से स्तब्ध हूं। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। मैं यह जरूर मानता हूं कि शायद उनके लिए जीवन अब पहले की तरह सामान्य न हो।’’ 

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान एक व्यक्ति के हमले में घायल हुए अंग्रेजी भाषा के प्रख्यात लेखक सलमान रुश्दी जीवन रक्षक प्रणाली (वेंटिलेटर) पर हैं और उनकी एक आंख खोने की आशंका है। ‘‘चाकू से हमले’’ के बाद उनका यकृत भी क्षतिग्रस्त हो गया है।’’ 

कौन है सलमान रुश्दी 

अहमद सलमान रुश्दी का जन्म 19 जून 1947 को मुंबई में हुआ था। रुश्दी का जन्म एक मुस्लिम परिवार में हुआ लेकिन वो धर्म से अलग रखते थे। वो एक नास्तिक थे। रुश्दी ने 1981 में उपन्यास मिडनाइट्स चिल्ड्रेन लिखा था जिसके बाद उनकी ये किताब काफी बिकी और इसी कारण से हर कोई इन्हें जानने लगा। उसी साल सबसे प्रतिष्ठति साहित्यिक पुरस्कार 'बुकर प्राइज' से सम्मानित किया गया था। इस प्राइज से उन्हें दो बार नवाजा गया था। 

क्या है पूरा मामला

जाने-माने लेखक सलमान रुश्दी पर न्यूयॉर्क में हमला होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। बताया जाता है कि हमलावर ने 20 सेकंड में रुश्दी पर 15 बार चाकुओं से हमला किया। हमलावर द्वारा उनकी गर्दन और पेट में छुरा घोंपने के बाद उनकी कई घंटों तक सर्जरी हुई। इसके बाद वे वेंटिलेटर पर हैं। समाचार एजेंसी रायटर्स के मुताबिक सलमान के बुक एजेंट के हवाले से खबर है कि हमले के बाद उनकी एक आंख की रोशनी जा सकती है।

रुश्दी के शरीर पर चाकू के कई हमलों के निशान: चिकित्सक

उधर, न्यूयॉर्क पुलिस ने बताया कि हमलावर का नाम हादी मटर है और वो अमेरिका में फेयरव्यू,न्यू जर्सी का रहने वाला है। हालांकि हमलावर ने किस उद्देश्य से हमला किया, इसके कारण का पता अभी तक नहीं चल सका है। सलमान रुश्दी पर हुए हमले के बाद उनका इलाज करने वाले चिकित्सक ने कहा कि रुश्दी के शरीर पर चाकू के हमले के कई निशान थे जिनमें से एक उनकी गर्दन के दाहिनी ओर था और वह खून से लथपथ पड़े हुए थे। अमेरिका के प्रतिष्ठित समाचारपत्र न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक रुश्दी जिस कार्यक्रम में संबोधित करने वाले थे वहां मौजूद एंडोक्रिनोलॉजिस्ट रीटा लैंडमैन ने मंच पर जाकर रुश्दी का प्राथमिक उपचार किया। (इनपुट: एजेंसी से भी) 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत