1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सवाल तो बनता है: राहुल गांधी और कांग्रेस को लेकर बोले बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी, 'रस्सी जल गई लेकिन बल नहीं गया'

सवाल तो बनता है: राहुल गांधी और कांग्रेस को लेकर बोले बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी, 'रस्सी जल गई लेकिन बल नहीं गया'

 Published : Mar 27, 2023 07:50 pm IST,  Updated : Mar 27, 2023 10:44 pm IST

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि राहुल गांधी भ्रष्टाचार के मामले में पहले से ही जमानत पर बाहर हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के मन में देश के कानून और व्यवस्था के लिए कभी सम्मान नहीं था और आज वे कानून और व्यवस्था की दुहाई दे रहे हैं।

Sawal To Banta Hai, Rahul Gandhi, Sudhanshu Trivedi- India TV Hindi
सवाल तो बनता है Image Source : SCREENGRAB

Sawal To Banta Hai : इंडिया टीवी के चर्चित शो 'सवाल तो बनता है' में इस बार सवालों के घेरे में भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी आए। सवाल तो बनता है में उन्होंने राहुल गांधी की सदस्यता जाने समेत कई सवालों और मुद्दों पर खुलकर जवाब दिए। कांग्रेस नेता की सदस्यता जाने पर बीजेपी नेता ने कहा कि राहुल गांधी के ऊपर कई आरोप लगे हैं और उनकी सरकार में बने कानून के तहत ही उनकी संसद सदस्यता गई है। 

राहुल गांधी के मन में कानून के लिए कभी सम्मान नहीं था 

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि राहुल गांधी भ्रष्टाचार के मामले में पहले से ही जमानत पर बाहर हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के मन में देश के कानून और व्यवस्था के लिए कभी सम्मान नहीं था और आज वे कानून और व्यवस्था की दुहाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सच और मुखर है लेकिन आज कांग्रेस को सच का सामना करने में बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अपने परिवार की परम्परा को निभा रहे हैं। जैसे इंदिरा गांधी को चुनाव में धांधली बरतने के आरोप में हाईकोर्ट ने उन्हें अयोग्य घोषित किया था वैसे ही अब कोर्ट ने राहुल गांधी को सजा दी है और उनकी संसद सदस्यता रद्द की गई है। 

कांग्रेस सरकार में देश को परिवार के हिसाब से चलाया जाता था 

बीजेपी नेता ने कहा कि आज भी कांग्रेस पार्टी के नेताओं की मनोवृति यही है कि देश में दो विधान हों। एक विधान देश के लिए और एक विधान गांधी-नेहरू परिवार के लिए हो। आज रस्सी जल गई लेकिन अभी तक बल नहीं गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार में देश में दो विधान चलते भी थे, जिससे उनके परिवार को फायदा पहुंच सके। सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि लेकिन आज ऐसा नहीं चलेगा। आज नरेंद्र मोदी की सरकार है, यह सरकार गरीब, लाचार और आम जनता की सरकार है। इसमें देश और देश के आम लोगों के लिए काम किया जाएगा न कि किसी खास परिवार के लिए काम होगा।

ये भी पढ़ें - 

महाराष्ट्र: क्या टूट जाएगा MVA? जानिए क्यों लगाया जा रहा यह अंदेशा

क्या बिहार में कुछ बड़ा बदलाव होने वाला है? नीतीश कुमार के इस काम ने तेज की चर्चाएं

'सवाल तो बनता है' में सुधांशु त्रिवेदी का पूरा इंटरव्यू यहां देखें - 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत