1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Jammu & Kashmir: सुरक्षाबलों ने पुलवामा में मुठभेड़ में एक आतंकवादी को मार गिराया

Jammu & Kashmir: सुरक्षाबलों ने पुलवामा में मुठभेड़ में एक आतंकवादी को मार गिराया

 Edited By: Bhasha
 Published : Mar 15, 2022 12:46 pm IST,  Updated : Mar 15, 2022 12:46 pm IST

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर के अवंतीपुरा जिले के चारसू इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था।

Security Forces- India TV Hindi
Security Forces Image Source : प्रतीकात्मक फोटो

श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मंगलवार को हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर के अवंतीपुरा जिले के चारसू इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था। उन्होंने बताया कि वहां छिपे आतंवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चला दीं, जिस पर जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की और अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया। अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। आतंकवादी और उसके संगठन की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

सोमवार को पुलवामा से जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी हुआ था गिरफ्तार

बता दें कि सोमवार को भी जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों ने जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया था। गिफ्तार आतंकी को सुरक्षा बलों द्वारा औचक निरीक्षण के दौरान पकड़ा गया था। जिसकी पहचान पुलवामा निवासी अबरार बशीर के रूप में की गई थी। 

( इनपुट भाषा )

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत