1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तेलंगाना: गर्ल्स हॉस्टल के AC में हुआ जोरदार धमाका, कमरे में बेहोश मिली 6 लड़कियां

तेलंगाना: गर्ल्स हॉस्टल के AC में हुआ जोरदार धमाका, कमरे में बेहोश मिली 6 लड़कियां

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Jan 25, 2026 02:51 pm IST,  Updated : Jan 25, 2026 02:51 pm IST

मेडचल-मलकाजगिरि में स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल में आग लग गई। बताया जा रहा है कि एसी में हुए धमाके के बाद छह लड़कियों को बेहोशी की अवस्था में पाया गया।

एसी में धमाके के बाद लगी आग। - India TV Hindi
एसी में धमाके के बाद लगी आग। Image Source : PTI

तेलंगाना के मेडचल-मलकाजगिरि जिले में गर्ल्स हॉस्टल के एसी में धमाका होने की सूचना मिल रही है। जानकारी के मुताबिक यह घटना शॉर्ट सर्किट की वजह से हुआ है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई। हालांकि दमकल विभाग की गाड़ी पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया था। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से हॉस्टल में लगी एसी में आग लग गई। वहीं धुएं की वजह से छह लड़कियां बेहोश हालत में मिली है। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल इस घटना में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। 

छह लड़कियां बेहोशी की हालत में मिली

दमकल विभाग के अधिकारियों ने घटना की जानकारी देते हुए बताया, "आज सुबह करीब 4:40 बजे नाइन एजुकेशन नामक गर्ल्स हॉस्टल में शॉर्ट सर्किट के कारण एसी में विस्फोट से आग लग गई। धमाके के बाद एक कमरे में छह लड़कियां बेहोश हालत में पाई गईं। दमकल टीम के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया था। घायलों को आगे के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिक जानकारी बाद में दी जाएगी।" फिलहाल शॉर्ट सर्किट की वजह से हुए नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। 

हैदराबाद में पांच की मौत

बता दें कि शनिवार को ही हैदराबाद के नामपल्ली इलाके में आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गई थी। यहां नामपल्ली में स्थित चार मंजिला फर्नीचर की दुकान में आग लग गई। इस दौरान मकान में पांच लोग फंस गए थे। रात भर रेस्क्यू ऑरपरेशन चलाए जाने के बाद सुबह पांचों लोगों के शव बरामद किए गए। दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि लापरवाही की वजह से सभी पांच लोगों की जान गई। सभी लोगों के लिए बेसमेंट में रहने की व्यवस्था की गई थी। यहां पार्किंग की भी व्यवस्था की गई थी। वहीं पूरा तहखाना सामान से भरा हुआ था, जो अत्यधिक ज्वलनशील था। 

यह भी पढ़ें-

बिहार: तेजस्वी यादव को मिली RJD की कमान, बनाए गए पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, बहन रोहिणी आचार्य ने फिर बोला हमला

पद्म पुरस्कारों का हुआ ऐलान, जानें किस-किसको मिला सम्मान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत