1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. IndiGo फ्लाइट के अंदर हुआ धमाका, चारों ओर फैला धुआं, 198 यात्री थे सवार, इमर्जेंसी गेट से निकाले गए पैसेंजर्स-VIDEO

IndiGo फ्लाइट के अंदर हुआ धमाका, चारों ओर फैला धुआं, 198 यात्री थे सवार, इमर्जेंसी गेट से निकाले गए पैसेंजर्स-VIDEO

 Reported By: Puneet Pareenja, Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : May 05, 2026 05:36 pm IST,  Updated : May 05, 2026 09:05 pm IST

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर हैदराबाद से आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट में बीच हवा में बड़ा हादसा होते-होते बचा है। इंडिगों विमान के अंदर धुआं देखे जाने के बाद क्रू सदस्यों ने शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान की इमर्जेंसी लैंडिंग कराई गई।

इंडिगो फ्लाइट की इमर्जेंसी लैंडिंग- India TV Hindi
इंडिगो फ्लाइट की इमर्जेंसी लैंडिंग Image Source : REPORTER INPUT

IndiGo की हैदराबाद से चंडीगढ़ आ रही फ्लाइट में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब विमान के अंदर धुआं फैलने की घटना सामने आई। यह घटना शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के तुरंत बाद हुई। फ्लाइट 6E-108 (HYD–IXC) ने दोपहर करीब 3:29 बजे सुरक्षित लैंडिंग की। विमान में 198 यात्री, दो बच्चे और 6 क्रू मेंबर सवार थे। 

पावर बैंक में हुआ विस्फोट

लैंडिंग के बाद जब विमान बे नंबर-1 की ओर बढ़ रहा था, तभी सीट 39C पर बैठे एक यात्री ने अपने पावर बैंक में आग लगने की सूचना दी। आशंका है कि पावर बैंक में विस्फोट हुआ था।

इमरजेंसी गेट खोलकर निकाले गए पैसेंजर

क्रू मेंबर्स ने तुरंत कार्रवाई करते हुए फायर एक्सटिंग्विशर से आग बुझा दी, लेकिन तब तक केबिन में धुआं फैल चुका था। स्थिति को देखते हुए इमरजेंसी घोषित की गई और करीब 3:35 बजे विमान का इमरजेंसी एग्जिट खोलकर यात्रियों को स्लाइड के जरिए बाहर निकाला गया।

एक पैसेजेंर के आई चोट

इस दौरान सीट 25F पर बैठी एक महिला यात्री के पैर में हल्की चोट आई। इस यात्री की पहचान ऋचा के रूप में हुई है। एयर फोर्स का एक फायर टेंडर 3:38 बजे तक बे पर पहुंच गया था, लेकिन उसकी जरूरत नहीं पड़ी, क्योंकि स्थिति पहले ही नियंत्रण में आ चुकी थी। किसी अन्य चोट या हताहत होने की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। क्रू द्वारा समय पर की गई कार्रवाई ने यह सुनिश्चित किया कि एक संभावित गंभीर हादसा टल गया।

इस मामले पर आया DGCA का बयान

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने इंडिगो फ्लाइट में आग लगने की घटना पर बयान जारी किया है। DGCA के अनुसार, मंगलवार को IndiGo का A321 विमान (फ्लाइट 6E-108, हैदराबाद-चंडीगढ़) सुरक्षित लैंडिंग के बाद टैक्सी करते समय हादसे का शिकार हुआ। विमान के बे पर पहुंचने के दौरान सीट 39C पर बैठे एक यात्री द्वारा सीट पॉकेट में रखे पाउच में मौजूद पावर बैंक में अचानक आग लग गई। घटना के बाद विमान को तुरंत बे पर रोक दिया गया। कैबिन क्रू ने तत्परता दिखाते हुए दो फायर एक्सटिंग्विशर का इस्तेमाल कर आग पर काबू पा लिया। इसके बाद एहतियात के तौर पर सभी छह इमरजेंसी स्लाइड्स का उपयोग करते हुए यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। DGCA ने स्पष्ट किया कि इस घटना में किसी भी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है। समय पर की गई कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत